Close

‘बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है…’ गोविंदा फिर कोमल रानी के साथ हुए स्पॉट तो भड़कीं पत्नी सुनीता, बोलीं, ‘थोड़ी शर्म तो आनी चाहिए’ (‘Beti ki umra ki ladki ko leker ghoomta hai’ Sunita Ahuja hits back at Govinda after he was spotted with his alleged girlfriend Komal, says ‘Sharam Aani Chhiye Usko’)

गोविंदा (Govinda) और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की पर्सनल लाइफ सुलझती दिख ही नहीं रही. सुनीता आए दिन गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाती रहती हैं और जीभरकर उन पर भड़ास निकालती हैं. जवाब में गोविंदा भी अपनी सफाई देते हैं, लेकिन अगले दिन से दोनों के बीच फिर वही सिलसिला शुरू हो जाता है. एक बार सुनीता आहूजा ने फिर गोविंदा को खरीखोटी (Sunita Ahuja hits back at Govinda) सुनाई है और एक्टर पर आरोप लगाया है कि वो अपनी बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहे हैं. गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी (Komal Rani) के साथ देखे जाने के सवाल पर रेस्पॉन्स देते हुए सुनीता आहूजा ने ये बात कही.

Sunita Ahuja

दरअसल आज एक बार फिर गोविंदा कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और कोमल के साथ उन्होंने पैपराजी को पोज़ भी दिए. इसके बाद जब सुनीता एयरपोर्ट पर नज़र आईं तो पैप्स ने उनसे पूछ लिया कि गोविंदा सर भी कोमल मैम के साथ दिखाई दिए, तो क्या फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है?

Govinda

इस पर सुनीता आहूजा भड़क गई. उन्होंने कहा, “प्रमोशन तो तब होता है न जब फ़िल्म बन जाती है. इनकी फ़िल्म तो बनी ही नहीं है तो कैसा प्रमोशन.” उन्होंने आगे कहा, “ये अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, थोड़ी तो शर्म आनी चाहिए इसे. उसका कोई स्टैंडर्ड भी नहीं है. अरे इतने बड़े आदमी को शुगर डैडी बनाकर घूम रही है तो ढंग के कपड़े तो पहने. मुझे देखो मैं अपना स्टैंडर्ड मेंटेन करती हूं. अब क्या ही बोलना ऐसे लोगों के बारे में “

Sunita Ahuja and Govinda

दो दिन पहले भी गोविंदा कोमल रानी के साथ स्पॉट हुए थे, तब भी सुनीता आहूजा ने उन पर जमकर गुस्सा निकाला था और कहा था कि “एक कहावत सुनी है- विनाश काले विपरीत बुद्धि. और उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. इसलिए यह सब करता है. क्या बोले अब?”

Sunita Ahuja

बता दें कि गोविंदा 7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं और अपने प्रोडक्शन की इस फिल्म से कोमल को भी लॉन्च कर रहे हैं.

Sunita Ahuja and Govinda

गोविंदा ने जुलाई में फिल्म रूपा अनाउंस करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोमल को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया था. वहीं सुनीता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है.

Share this article