Close

भाई बहुत परेशान था, उसके पास कुछ इन्फॉर्मेशन थी- दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया खुलासा, छलका बहन का दर्द (Sushant Singh Rajput Was Disturbed Had Some Information Says Sister Shweta Singh Kirti)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें दिल से याद करते हैं. दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Sister Shweta Singh Kriti)। अक्सर अपने भाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं. हाल है में दिए एक इंटरव्यू में श्वेता सिंह ने सुशांत सिंह से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया.

सुपरटॉलक्स बाय द मूविंगशिप को दिए अपने इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की मौत से जुड़े कई सीक्रेट्स को उजागर किया. श्वेता सिंह ने इस बात का दावा किया है कि कई एस्ट्रोलोजर ने उन्हें ये बताया है कि उनके भाई की मौत की साजिश रची गई है ? कहीं कुछ तो गड़बड़ है.

इंटरव्यू आंसुओं से भरी हुई आंखों से श्वेता ने ये भी बताया – सुशांत को गए 6 साल हो गए हैं पर आज भी उनके मन में कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब उन्हें और उनकी फैमिली को नहीं मिले हैं. हमें आज तक ये पता नहीं चल पाया है कि भाई को क्या हुआ था. पोस्टमार्टम के लिए क्या जरूरी था. भाई कभी भी अपने रूम का दरवाजा लॉक नहीं करते थे? यहां उनका रूम अंदर से बंद था. ऐसे कैसे हो सकता है. ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं मिला.

श्वेता ने कहा – अपने मैनेजर दिशा सालियान की डेथ के बाद भाई बहुत डिस्टर्ब थे. वह हमेशा कहता था कि वे मुझे नहीं छोड़ेंगे. मुझे लगता है कि शायद उसके पास कोई इन्फॉर्मेशन थी जो वो बाहर बताने वाला था.

इंटरव्यू में ये सवाल पूछा कि सुशांत किसके बारे में बताने वाले थे बॉलीवुड या किन लोगों के , तो श्वेता बोली कि ये तो हमें नहीं पता… पर अब हमें CBI से किसी क्लोजर की जरूरत नहीं है. वे बस सुशांत की लीगेसी को सेलिब्रेट करना चाहती हैं। हमें और हमारे दिल को पता है क्या हुआ. कुछ तो छिपाया जा रहा है. हम क्या करें? जब हमें पता है कि फोल प्ले हुआ है. क्या हम इस दर्द के साथ ऐसे ही जिएं?

Share this article