बीते कल 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस (Independence Day) के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी, लेकिन शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन (Shahrukh Khan, Ritik Roshan And Allu Arjun) की पोस्ट देखने के बाद से ये तीनों ऑनलाइन यूजर्स के निशाने पर आ गए.

दरअसल बात ये है कि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने 15 अगस्त का पूरा दिन बीत जाने के बाद स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं शाम को दी. शाहरुख ने शाम को 5.12 मिनट और ऋतिक ने 5:39 बजे अपनी पोस्ट शेयर की. और अल्लू अर्जुन तिरंगे की गलत तस्वीर शेयर फंस गए. बस फिर क्या था. लोगों ने तीनों की जमकर क्लास लगा दी.

शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट पर इंडिपेंस डे की बधाई देते हुए लिखा – सभी लोगों से अपील की कि वो देश का गौरव बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर योगदान दें….भारतीय होने पर गर्व है और मुझे यह पहचान बहुत पसंद है। जय हिंद.ऋतिक रोशन ने भी अपने X अकाउंट पर देर शाम देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा- मेरे भारत और आप सभी प्यारे लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.

इन दोनों की पोस्ट देखने के बाद यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब बहुत देर हो चुकी है यार. उसे सोने दो फ्रेंड्स. किसी ने उसे जगाया कि आज तो स्वतंत्रता दिवस है. दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- शाहरुख देर से उठे और शुभकामनाओं के लिए उनके पास सिर्फ AI था. बिल्कुल हमारी तरह. तीसरे यूजर ने भी लिखा – बहुत जल्दी कर दिया पोस्ट. अगले साल कर देते. ऋतिक रोशन पर तंज कसते हुए लिखा- भाई स्वतंत्रता दिवस लगभग खत्म होने को है. बस नाम-मात्र के लिए बधाई देने को जागे हो क्या.

अल्लू अर्जुन ने भी देशवासियों को बधाई तो दी, लेकिन तिरंगे की गलत तस्वीर शेयर करने के कारण निशाने पर आ गए. एक्टर ने जो फोटो शेयर की थी. उसमें अशोक चक्र नहीं था. अल्लू अर्जुन की ये पोस्ट देखने के बाद लोगों ने एक्टर की इतनी किरकिरी कि उन्होंने तुरंत ही पोस्ट डिलीट कर दिया.
