Close

‘अपनी हद ने रहिए…’ गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, बोले, ‘आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं’ (‘Apni hadd mein rahiye…’ Govinda Fires Back At Sunita Ahuja After ‘Sugar Daddy’ Remark, ‘You are leaving no stone unturned to ensure that I get defamed’)

गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से उनकी अनबन अब पूरी दुनिया के सामने जाहिर हो चुकी है. सुनीता लगातार गोविंदा के खिलाफ बोल रही हैं. उनका आरोप है कि गोविंदा ने उन्हें चीट किया है और उनके कई लड़कियों से अफेयर रहे हैं. पिछले दिनों जब गोविंदा अपनी आगामी फिल्म की हीरोइन कोमल रानी (Komal Rani) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो सुनीता ने कहा था कि गोविंदा की इस उम्र में आकर बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और उन्हें शर्म आनी चाहिए कि अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं. गोविंदा ने अब तक इन आरोपों पर कम ही रिएक्ट किया था, लेकिन अब फाइनली उन्होंने सुनीता को जवाब (Govinda Fires Back At Sunita Ahuja) दिया है, साथ ही उन्होंने सुनीता को हद में रहने की वार्निंग भी दे दी है.

Govinda and Sunita Ahuja

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और पहली बार सामने आकर सुनीता के आरोपों पर बोले हैं. वीडियो में गोविंदा इमोशनल नज़र आ रहे हैं. उन्होंने सुनीता को संबोधित करते हुए कहा, “जो काम बाहर मुझे मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं. और जो मैं करता हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं. जब आप अपना काम कर रही थीं चाहे वो खाने वाला शो था, चाहे लॉकअप था, टीना से कहकर आपने मुझे बुलवाया और मेरी सेवाएं ली. खैर वो आपका हक था. और जब मैंने फ़िल्म शुरू की आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा जो जाए कि मेरा बिज़नेस न हो. “

Govinda

उन्होंने आगे कहा, “उम्र का ये जो सिलसिला आपने चलाया है, तो मैं आपकी जानकारी के लिए याद दिला दूं कि  देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन लड़कियों के साथ काम किया जो यंगस्टर रही हैं. आप कोई भी कसर नहीं छोड़ रहीं कि मैं लोगों के दिलों से उतर जाऊं.”

Govinda and Sunita Ahuja

गोविंदा ने आगे कहा, “आपको इज़्ज़त, दौलत, शोहरत सब मिली हुई है, ऊपर वाले ने दी है, लेकिन इसका मतलब नहीं है कि जिसके पास ये सब नहीं है, उसे आप जलील करें. अपनी हद में रहिए.”

Govinda

गोविंदा ने सुनीता के गाली गलौज करने वाली आदत पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, “सुनीता जी, आप बहुत ज़्यादा मां बहन की गलियां देने लगीं हैं. ईश्वर से मनाइए. अगर लोग आपसे बहुत ज़्यादा प्रेरित होने लगे, तो आपका असली आईना देखेंगे. यंगस्टर्स को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं. आप जिस तरह से व्यवहार करेंगी, वे वही फॉलो करेंगे. लोग आपके साथ ही मां बहन की गलियां देने लगेंगे तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब. ऐसा मत करिए. मां-बहन के रिश्ते को सस्ता कर दिया है. आपसे ये अपेक्षित नहीं है.”

Govinda and Sunita Ahuja

गोविंदा के इस वीडियो पर अब उनके फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं और उनको सपोर्ट कर रहे हैं. फैंस का कहना है ये सही तरीका होता है बात करने का, ना कि पब्लिकली एक दूसरे पर कीचड़ उछालना.

Share this article