Close

‘देवों के देव महादेव’ एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर आई लक्ष्मी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म, कपल ने दिखाई बेटी की पहली झलक (‘Devon Ke Dev Mahadev’ Actress Puja Banerjee-Kunal Verma Blessed With Baby Girl, Share First Glimpse)

टीवी शो देवों के देव महादेव एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर लक्ष्मी आई है. पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाई. बता दें कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी है.

Puja Banerjee

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा दूसरी बार पैरेंट्स बन गए हैं. बीते कल, 15 अगस्त को कपल के घर दूसरे बच्चे का वेलकम किया. एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी छोटी बेबी गर्ल का जन्म दिया है. कपल ने अपनी छोटी बेटी के आने की खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को ये गुड न्यूज शेयर की है.

Puja Banerjee

पूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी छोटी बेटी की पहली झलक अपने चाहने वालों को दिखाई. इस post के जरिए एक्ट्रेस ने अपने करीबी दोस्तों और फ्रेंड्स को apne नए फैमिली मेंबर से इंट्रोड्यूज कराया. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है- मेरी बेटी की पहली झलक.

Puja Banerjee

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में अपनी खुशी के इस मोमेंट को प्राइवेट रखा है. फैमिली की प्राइवेसी का ध्यान रखा. पर कपल ने अपने यू ट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में बेबी गर्ल के बर्थ के अनमोल पलों की झलक दिखाई है, जैसे – नर्स ने उन्हें बेटी के जन्म की खुश, जब उनका बड़ा बेटा अपनी छोटी बहन से पहली बार मिला आदि.

Puja Banerjee

जैसे ही कपल ने बेटी के जन्म की घोषणा की, कुछ ही मिनटों में उनके करीबी दोस्तों और चाहने वालों ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें पैरेंट्स बनने और बेबी गर्ल को ढेर सारा प्यार देने वाले कमेंट्स लिखने शुरू कर दिए.

 

Share this article