कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) लाइफ के बेस्ट फेज़ में हैं. जब से वो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, तब से वो अपने बच्चों सिया और शौर्य के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और बेहद खुश हैं. श्रद्धा ने आज अपना 39th बर्थडे (Shraddha Arya celebrating 39th birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रद्धा के लिए ये बर्थडे बेहद स्पेशल है, क्योंकि उन्होंने अपने ट्विन्स के साथ खास अंदाज़ में बर्थडे सेलिब्रेट (Shraddha Arya Rings In 39th Birthday With Her Twins) भी किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

टेलीविजन की प्रीता यानी श्रद्धा आर्य आज 39 की हो गई हैं. एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों बेटी सिया (Sharddha Arya’s twins Siya) व बेटे शौर्य (Shaurya) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर शेयर की है.

श्रद्धा आर्या ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने ट्विन बेबीज़ के साथ बर्थडे केक काटती नज़र आ रही हैं. सिया और शौर्य उनकी गोद में बैठे हैं, शौर्य केक की ओर देख रहा है, जबकि उनकी लाडली केक काटने की तैयारी में दिख रही है. लुक की बात करें तो श्रद्धा ने ऑफव्हाइट रंग की आउटफिट पहनी है, जबकि उनके ट्विन बेबीज़ नाईट सूट में दिख रहे हैं.

ये तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे टू मी…’ तस्वीर में श्रद्धा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन सारी लाइमलाइट उनके बेबीज़ चुरा ले गए, जो इतने क्यूट लग रहे हैं कि आज इंटरनेट के अडोरबल फीड बन गए हैं.

श्रद्धा आर्या के इस पोस्ट पर अब फैंस और सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. साथ ही उनके ट्विन बेबीज़ पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें क्यूटेस्ट बेबीज़ का टैग दे रहे हैं. बता दें कि श्रद्धा नवंबर 2025 में ट्विन बच्चों की मां बनी थीं. तीन महीने बाद उनके बच्चे 2 साल के हो जाएंगे.
