Close

‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी ने बेटी का रखा बड़ा प्यारा सा नाम- रुद्राणी राज रघुवंशी, नवरात्रि से एक दिन पहले पत्नी ने दिया थे बेटी को जन्म (‘Mera Bhola Hai Bhandari’ fame singer Hansraj Raghuwanshi reveals name of his daughter, Singer werlcomed baby girl on 10th October)

⊂’मेरा भोला है भंडारी’ (Mera Bhola Hai Bhandari singer) और ‘शिव समा रहे मुझमें’ जैसे शिव भक्ति के गीत गाकर घर घर में फेमस हुए मशहूर भजन गायक और महादेव के भक्त हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuwanshi) पापा (Hansraj Raghuwanshi becomes father) बन गए हैं. उनकी पत्नी कोमल सकलानी (Komal Saklani) ने बेटी को जन्म (Hansraj Raghuwanshi welcomes baby girl) दिया है.  घर में लक्ष्मी के आने से सिंगर की फैमिली में सब बहुत खुश हैं.

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज के बाद जब अपनी लाडली बेटी को गोद में लेकर हंसराज घर पहुंचे, तो उनकी लाडली का ग्रैंड वेलकम किया गया  घर के बाहर फूलों से सजी गाड़ी खड़ी थी और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ खुशी से नाचते-झूमते हुए सिंगर बेटी को गोद में लिए नज़र आए. दादी ने पोती की नज़र उतारी. बेबी गर्ल को वेलकम करने के लिए घर को खूबसूरती से सजाया गया और फैमिली में जमकर जश्न मनाया गया.

अब हंसराज रघुवंशी ने बेटी का नामकरण भी कर दिया है और बेहद ही प्यारा नाम रखा है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम रखा है रुद्राणी राज रघुवंशी (Rudrani Raj Raghuvanshi). रुद्राणी का अर्थ है शिव की शक्ति यानी शिव की पत्नी. और ये तो सभी जानते हैं कि हंसराज शिव के कितने बड़े भक्त हैं, इसलिए बेटी का नाम भी उन्होंने शिव पर ही रखा है.

हंसराज के घर नवरात्रि के एक दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को बेटी का जन्म हुआ था. सिंगर ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी. ये न्यूज सुनकर उनके फैंस भी खुश हो गए थे. माता-पिता बनने के बाद से ही परिवार में जश्न का माहौल है. फैंस लगातार सिंगर को बधाई दे रहे हैं और बेटी के नाम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Share this article