Close

शिवभक्ति में लीन हुईं कंगना रनौत, सावन में अपने घर में विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक, लिखा- ‘महादेव की कृपा सब पर बनी रहे. ओम नमः शिवाय’ (‘Om Namah Shivay’) Kangana Ranaut Performs Rudra Abhishek Puja At Home, Shares Video Of Pooja)

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranuat) एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक बिंदास बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात शेयर करती हैं और विरोधियों पर जमकर निशाना साधती हैं. कंगना का ये बोल्ड बिंदास अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है. कंगना न सिर्फ धार्मिक मुद्दों पर बोलती हैं, बल्कि वो सनातन धर्म को मानती हैं. वो ईश्वर भक्ति में विश्वास रखती हैं और अक्सर उन्हें पूजा पाठ करते हुए या मंदिरों में मत्था टेकते हुए देखा जा सकता है.

कंगना शिव भक्त (Shiv Bhakt Kangana Ranaut) भी हैं और चूंकि सावन का महीना शुरू हो चुका है तो बॉलीवुड क्वीन पूरी तरह से शिवभक्ति में लीन नजर आ रही हैं. सावन (Shrawan’26) के तीसरे सोमवार पर अब उन्होंने अपने घर पर रुद्राभिषेक (Kangana Ranaut Performs Rudra Abhishek) करवाया है, पूजा की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

कल सावन का तीसरा सोमवार होने के साथ ही नागपंचमी भी थी. तो इस पावन दिन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने घर पर विधिविधान से रुद्राभिषेक किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें कई पंडित मंत्रोच्चार करते नजर आ रहे हैं और कंगना शिव साधना में डूबी दिखाई दे रही हैं. भगवान की मूर्तियों के आगे फूलों और फलों से सजे थाल और दीपक जलते नजर आ रहे हैं और इन सबके बीच कंगना पूजा करती नज़र आ रही हैं. उन्होंने दूध से शिवलिंग का अभिषेक भी किया.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सावन के तीसरे सोमवार घर में रुद्राभिषेक किया.” इसके अलावा उन्होंने शिवलिंग की तस्वीर शेयर करते हुए सबको शुभकामनाएं दीं और लिखा, “महादेव की कृपा सब पर बनी रहे. ओम नमः शिवाय.”

कंगना रनौत को इस तरह पूजा पाठ में लीन देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं और बॉलीवुड क्वीन को सनातनी क्वीन का खिताब दे रहे हैं. फैंस ढेरों कॉमेंट करके कंगना पर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हर हर महादेव (Har Har Mahadev) के जयकारे भी लगा रहे हैं.

Share this article