Close

सुनीता आहूजा का गोविन्दा को कोमल रानी का ‘शुगर डैडी’ कहने के बाद सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने किया गोविंदा का बचाव, बोलीं- उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, उम्र को हथियार न बनाएं (Age Should Never Become Weapon Salman Khan’s Ex GF Somy Ali Supports Govinda After Sunita Ahuja Calls Him Komal Rani’s Sugar Daddy)

सुनीता आहूजा (Sunita Aahuja) आए दिन अपने पति गोविंदा (Govinda) पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर कॉन्ट्रोवर्शियल बयान देती रहती हैं. आखिरकार गोविंदा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी. और अब इस सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Salman Khan’s Ex GF Somy Ali) गोविंदा के सपोर्ट में आई हैं.

Somy Ali

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली और गोविंदा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. सोमी अली अब एक्टर के सपोर्ट में आईं हैं, वो भी ऐसे समय में जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद चल रहा है. सुनीता ने गोविंदा के बारे में कई बातें कई अनाप शनाप बातें कही हैं, यहां तक कि गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार का ‘शुगर डैडी’ कहा है.

Govinda and Komal Rani

सोमी ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, साथ में गोविंदा के सपोर्ट में एक लंबा नोट लिखा. इस नोट में सोनी ने एक्टर के साथ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल मुलाकातों को याद किया है. गोविंदा के टैलेंट और विनम्रता की खूब तारीफ़ की और उम्र के बावजूद काम करते रहने के उनके फ़ैसले का बचाव किया.

Sunita Ahuja

सोमी ने लिखा- मैं गोविंदा को पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों तरह से जानती हूं. चींचीं फ़िल्म इंडस्ट्री के शानदार टैलेंट में से एक हैं. उस दौर के सभी एक्टर्स में से वे सबसे विनम्र लोगों में से एक हैं. मैं चींचीं और सुनीता का सम्मान करती हूं. किसी एक्टर का कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोल करने में उम्र को लेकर कोई भेदभाव वाली बात नहीं हैं.

Govinda and Komal Rani

किसी एक्टर की अहमियत उनकी उम्र या उनके को-स्टार की उम्र से नहीं, बल्कि उनके टैलेंट, प्रोफेशनलिज़्म और काम करते रहने की इच्छा से तय होनी चाहिए. उम्र को उस व्यक्ति के खिलाफ हथियार नहीं बनाना चाहिए जो अपनी लाइफ और अपने फेवरेट काम को जारी रखने की कोशिश कर रहा हो. किसी एक्टर के बारे में ऐसी बात करना ठीक नहीं है.

Share this article