Close

‘ये गोलियां नहीं चलाएंगे, लेकिन दीमक की तरह दिमाग और जमीर को खा जाएंगे, ऐसे लोगों को पहचानें’ कंगना रनौत ने दिमागी नक्सली सोच वालों पर कसा तंज (Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals, Writes-‘They Won’t Use Bullets, But Eat Your Brain, Beware Of These People’)

पीएम मोदी (PM Modi) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब से दिमागी नक्सल (Dimagi Naxal) शब्द का प्रयोग किया है, तब से इस शब्द को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में हथियार उठाने वाले नक्सलियों का असर लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन वैचारिक स्तर पर नक्सली सोच को बढ़ावा देने वाले ‘दिमागी नक्सलियों’ से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है. दिमागी नक्सल शब्द को लेकर बवाल मचानेवालों को अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी घेरा है.

Kangana Ranaut

कंगना लगातार सोशल मीडिया के जरिए देश में चल रही हर उथल पुथल और हर राजनीतिक गतिविधि पर रिएक्शन देती रहती हैं. अब जबकि देश में दिमागी नक्सल शब्द को लेकर हलचल मची हुई है तो कंगना ने ऐसी सोच वालों पर भी तीखा (Kangana Ranaut Takes Dig at Dimagi Naxals) तंज कसा है.

Kangana Ranaut

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, “अपने आस-पास देखिए, जो लोग लगातार भारत के दुश्मनों को तो इंसान जैसा दिखाते हैं और देश बनाने या सीमाओं की रक्षा करने वालों को बुरा-भला कहते हैं. वह खुद को फेमिनिस्ट और मॉडर्न बताते हैं, लेकिन बुर्के का बचाव करते हैं और आतंकवादियों को ‘मिलिटेंट’ कहते हैं.”

Kangana Ranaut

कंगना ने आगे लिखा, “वे इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसी को अपनी मर्जी से जीने की आजादी होनी चाहिए, भले ही इसके लिए संस्कृति, सभ्यता या बुनियादी तहजीब से समझौता करना पड़े, जब तक कि वह कोई अपराध न करें. लेकिन जाहिर है, जब आप इंसानों की जानवरों जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं और उन्हें बिना किसी रोक-टोक के छोड़ देते हैं, तो सीमाएं लांघी ही जाती हैं. और फिर यही लोग उन अपराधियों के जीने के अधिकार के लिए याचिकाएं दायर करते हैं, ये लोग ‘दिमागी नक्सली’ हैं.”

Kangana Ranaut

पोस्ट में कंगना ने आम लोगों को ऐसे लोगों से सचेत रहने की सलाह दी है. उन्होंने लिखा, “अपने आस-पास ऐसे लोगों को पहचानिए, भांपिए और उनसे दूर भागिए. ये दिमागी नक्सली हैं. ये गोलियां नहीं चलाएंगे, बल्कि दीमक की तरह आपके दिमाग और जमीर को खा जाएंगे. इसलिए भागिए.”

Kangana Ranaut

कंगना के इस पोस्ट पर भी हमेशा की तरह मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग कंगना को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें एक बार फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. बता दें कि कंगना पिछले काफी दिनों से ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान को लेकर लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं.

Share this article