Close

प्रियंका चोपड़ा की 4 वर्षीय बेटी मालती मैरी ने अपने दिवंगत नाना अशोक चोपड़ा की तस्वीर के सामने जोड़े दोनों हाथ, एक्ट्रेस ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला ये पल, बोलीं- उसे कैसे पता चला? (How Did She Know? Priyanka Chopra Shares Touching Moment Of 4-Yr-Old Malti Folding Hands Before Late Grandfather Ashok Chopra’s Photo)

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopda) में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपनी 4 वर्षीय बेटी मालती मैरी (4 Year Old Malti Marie) के दिल को छू लेने वाले पलों को शेयर किया है. इन से मालती की एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास, अपनी 4 साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और अपने करीबी फैमिली मेंबर्स के साथ हैदराबाद आई थीं. एक्ट्रेस वापस लॉस एंजिल्स अपनी घर लौट गई हैं. और अब प्रियंका ने फैमिली के साथ बिताए प्यारे पलों फोटोज की सीरीज शेयर की है.

इस सीरीज में से एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस फोटो को देख कर प्रियंका चोपड़ा भी इमोशनल हो गई. इस तस्वीर में मालती अपने दिवंगत नाना अशोक चोपड़ा की एक बड़ी सी तस्वीर के सामने दोनों हाथ जोडकर खड़ी हैं. मालती का इस तरह से अपने नाना की फोटो के आगे खड़े होना प्रियंका के लिए खास अहमियत रखता है. इस पल को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका ने बस इतना लिखा- उसे कैसे पता चला?

मालती की इस फोटो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट्स करते हुए मालती को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे है. बता दें कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन जून 10, 2013 को हुआ था. मालती का जन्म उनके निधन के बाद हुआ. इसलिए मालती का इनोसेंट गेस्चर स्पेशली प्रियंका के लिए बहुत मायने रखता है.

Share this article