Close

बेटे युग के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, सावन के महीने में किया शिव के दर्शन, पूजा अर्चना करके लिया महादेव का आशीर्वाद (Ajay Devgn visits Trimbakeshwar Temple with son Yug, Seeks blessings of Mahadev during the auspicious month of Sawaan)

श्रावण के पवित्र मास में सभी लोग शिवभक्ति में डूबे हुए हैं. देशभर के शिव मंदिरों और ज्योतिलिंगों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी ज्योतिलिंग पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं. और अब लेटेस्ट अजय देवगन (Ajay Devgn) नासिक स्थित ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Ajay Devgn visits Trimbakeshwar Temple) पहुंचे. उनके साथ उनके बेटे युग ने भी भगवान शिव के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया.

Ajay Devgn with son Yug

अजय देवगन एक तरफ ‘धमाल 4’ की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विमल इलायची का विज्ञापन करने को लेकर वो FDA के निशाने पर हैं और उन्हें शो कॉज़ नोटिस भेजा गया है. इन सबके बीच कल मंगलवार को वो महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे. अजय देवगन ने कल श्रावण महीने के पवित्र मौके पर नासिक स्थित मशहूर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना (Devgn seeks blessings at Trimbakeshwar Temple) की. अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ मंदिर पहुंचे थे.

Ajay Devgn with son Yug

अजय देवगन करीब 20 साल बाद त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे थे. मंदिर पहुंचते ही ट्रस्ट की तरफ से अजय देवगन और उनके बेटे का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने मंदिर में विधिवत भगवान शिव की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर से अजय देवगन के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वो कड़ी सिक्युरिटी के बीच बेटे संग मंदिर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं.

Ajay Devgn with son Yug

मंदिर में दर्शन के बाद अजय देवगन मंदिर के ट्रस्ट के लोगों से भी मिले और उनके साथ थोड़ा समय बिताया. ट्रस्ट की ओर से अजय को भगवान शिव की मूर्ति भी भेंट की गई. इस दौरान अजय देवगन को देखने के लिए फैंस की काफी भीड़ भी इकट्ठी हो गई थी. अजय और उनके बेटे को साथ देखकर फैंस ख़ुश हो गए. अजय ने भी हाथ दिखाकर फैंस का अभिवादन किया.

Ajay Devgn with son Yug

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्दी ही ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगे. इसके अलावा अजय के पास ‘रेंजर’, ‘चौहान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्में भी हैं. इसके अलावा जल्दी ही अजय देवगन टीवी पर डेब्यू करनेवाले हैं. वो जल्दी ही क्राइम पेट्रोल होस्ट करते दिखाई देंगे.

Ajay Devgn with son Yug

Share this article