स्पिरिचुअल आउटिंग पर निकली बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (BJP Sansad And Actress Kangana Ranaut) आज सुबह मुंबई के आइकॉनिक सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी (Siddhivinayak Temple and Mumba Devi) पहुंची. मेटालिक ऑरेंज और गोल्ड टिश्यू की सिल्क साड़ी पहने हुए एक्ट्रेस ने दोनों मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की.

एक्ट्रेस कंगना रनौत आज सुबह बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट हुई. बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद एक्ट्रेस स्पॉट हुई. मंदिर विजिट के दौरान कंगना रनौत मेटैलिक ऑरेंज और गोल्ड रंग की टिशू बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी पहने नज़र आईं.

सोशल मीडिया पर पैपराजी अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने मंदिर में बप्पा के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है. तभी कंगना रनौत ने वहां पर थोड़ी देर रुक कर पेप्स को पोज दिए. उनका अभिवादन किया. पैप्स को पोज देते हुए कंगना बेहद खुश और अच्छे मूड लग रही थीं. एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा मोरया का जय जयकार भी किया.

सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के बाद कंगना मुंबा देवी मंदिर भी गईं. एक्ट्रेस ने वहां पर भी देवी के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद देवी का आशीर्वाद लिया. उसके बाद एक्ट्रेस ने अपने दोनों मंदिर विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए.और अब एक्ट्रेस का मंदिर विजिट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे है. और कमेंट बॉक्स में गणपति बप्पा मोरया लिखा रहे हैं.
