आवारापन 2 (Awarapan 2) की रिलीज के बाद एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shirya Saran) अपनी फैमिली के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर (इस्कॉन Temple) में स्पॉट हुई. मीडिया के लोग एक्ट्रेस को देख फोटो क्लिक करने लगे. फोटो क्लिक करने पर श्रिया की 5 वर्षीय बेटी नाराज़ हो गई और ये बोलने लगी कि उसे ये सब पसंद नहीं है.

हाल ही में एक्ट्रेस श्रेया सरन को अपनी फैमिली के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर से बाहर निकलते हुए मीडिया ने उन्हें स्पॉट कर लिया. श्रिया ने चलते चलते मीडिया से बात की. फिल्म देखने के लिए एक्ट्रेस ने उनका आभार भी व्यक्त किया. इस सबके बीच श्रिया सरन की 5 वर्षीय बेटी पेपराजी को देख अनकंफर्टेबल होती हुई नजर आई.

एक्ट्रेस की बेटी नाराज़ हो गई. और अपनी मम्मी के पीछे छिप गई. सबने बेटी को फोटो क्लिक कराने के लिए कहा, पर नाराज़ बेटी ने फोटो खिंचवाने से भी इनकार कर दिया. और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में छोटी बच्ची कहती है-मुझे यह पसंद नहीं है. फिर एक्ट्रेस बोलती है कि ठीक है, तुम मम्मा के पीछे खड़ी हो जाओ. फिर श्रिया में फैमिली संग पोज दिए. लेकिन तब तक बेटी उनके सब के पीछे छिपी थी. इस बीच बच्ची को पैपराजी पर चिल्लाते और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भी सुना गया.

कुछ हफ़्ते पहले, एक इवेंट में श्रिया के साथ उनकी बेटी भी थी. श्रिया के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ देते समय बेटी के हाथ से लॉलीपॉप जमीन पर गिर गया. और वह उसे खा नहीं सकती थी. बेटी रोने और ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी. बड़ी मुश्किल से श्रिया ने उसे अपनी गोद में उठाकर चुप कराया.
