Close

पार्थ समथान ने पुणे में खरीदा आलीशान घर, मां संग किया गृह प्रवेश, दिखाई डुप्लेक्स घर की झलक, लिखा- मेरी हर सफलता के पीछे मेरी मां का हाथ है (Parth Samthaan buys dream house in Pune, Shares glimpse for new home, pens down a heartfelt note)

टीवी के पॉपुलर और हैंडसम एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) की ह्यूज फैन फॉलोइंग है. लोग उन्हें बेइंतहा प्यार करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी हर अपडेट पर नज़र रखते हैं. अब पार्थ ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है. पार्थ ने अपना ड्रीम होम खरीद (Parth Samthaan buys dream house in Pune) लिया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया है.

Parth Samthaan

पार्थ समथान ने ये घर अपने होमटाउन पुणे में खरीदा है. उनका ये घर डुप्लेक्स है और काफी स्पेशियस है. ये घर खरीदना पार्थ के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है. पार्थ ने हाल ही ने अपने इस नए घर का पजेशन लिया है और अपनी मां के साथ नए घर में प्रवेश किया है, जिसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Parth Samthaan

वीडियो में उनके साथ उनकी मां भी दिखाई दे रहे हैं. पार्थ रिबन कट करके मां के साथ नए घर में प्रवेश करते हैं. इसके बाद वो पूरे घर का मुआयना करते हैं और फैंस को भी होम टूर कराते हैं. नए घर को देखकर पार्थ बेहद खुश और एक्साइटेड लग रहे हैं.

Parth Samthaan

पार्थ का ये नया ड्रीम होम अंदर से काफी बड़ा और आलीशान है. कमरे भी काफी स्पेशियस हैं. घर में काफी बड़ी बालकनी भी हैं, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. नए घर का मुआयना करते हुए पार्थ और उनकी मां ख़ुशी से चहकते दिखाई दिए.

Parth Samthaan

नए घर का वीडियो शेयर करते हुए पार्थ ने कैप्शन में लिखा, “सपने सच होते हैं, मुझे अपने होमटाउन पुणे में मेरा सपनों का घर मिल गया. इसका श्रेय और मेरी प्रेरणास्रोत – मेरी मां. मैं – हर सफलता के पीछे मेरी मां का हाथ है.”

Parth Samthaan

फैंस अब पार्थ के इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस और सेलेब्स उन्हें नया घर खरीदने के लिए बधाई दे रहे हैं और उन्हें दुआएं दे रहे हैं कि वो इसी तरह खूब तरक्की करें और सक्सेस पाते रहें.

Share this article