Close

वरुण धवन ने खरीदा खेत, खुली हवा में चाय बिस्किट का लुत्फ लेते हुए आए नज़र, खुशी से चहकते हुए शेयर किया वीडियो, बोले, ‘ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि’ (Varun Dhawan Buys A Farm, Shares Good News With Fans On Social Media, Calls It The Biggest Achievement Of His Life)


वरुण धवन (Varun Dhawan) ने लाइफ में एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है. उन्होंने खेत (Varun Dhawan Buys A Farm) खरीद लिया है और ये गुड न्यूज़ उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर (Varun Dhawan shares good news with fans) किया है. उन्होंने खेत के पास ही चाय-बिस्किट का मजा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है और इसे अपनी लाइफ का सबसे बड़ा अचीवमेंट बताया है.

Varun Dhawan

वरुण धवन ने जो खेत खरीदा है, वीडियो में उस खेत का नजारा भी फैंस को दिखाया है. खेत के सामने खड़े होकर वो खुशी से चहकते हुए दिखाई दिए. वरुण के चेहरे और बातों में एक्साइटमेंट साफ झलक रही है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैंने एक खेत खरीदा है.

Varun Dhawan

वीडियो में वरुण धवन ने कहते नज़र आ रहे हैं, “मैं आप लोगों के साथ एक न्यूज शेयर करना चाहता हूं. ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी अचीवमेंट है. मैंने एक खेत लिया है. ये खेत. मैंने ये ले लिया है और ये मत पूछिएगा कि क्यों लिया है. बस यहां खड़े होकर, चाय-बिस्किट का मजा लेते हुए मौसम का आनंद लेना मजेदार है.”

Varun Dhawan

वरुण के इस फैसले से फैंस काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. फैंस इसे बेस्ट फैसला बता रहे हैं. वहीं कुछ फैंस मज़ेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “मेरे पास ट्रैक्टर है, चलो कोलैब कर लेते हैं.” वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘हम वेजिटेबल अब आपसे ही खरीदेंगे सरजी.’ कुछ फैंस उन्हें खेतीबाड़ी शुरू करने की सलाह दे रहे हैं.

Varun Dhawan

Share this article