Close

बेबीमून पर हसबैंड राज निदिमोरू संग डिनर डेट का मजा लिया Mom-to-be सामंथा रूथ प्रभु ने, एक्ट्रेस के बेबी बंप ने चुराया फैंस का दिल (Mom-to-be Samantha Ruth Prabhu enjoys dinner dates with husband Raj Nidimoru on babymoon; her baby bump steals hearts)

सामंथा रूथ प्रभु और उनके हसबैंड राज निदिमोरू (Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru) अपना बेबीमून (Babymoon) वियतनाम (Vietnam) में सेलिब्रेट कर रहे हैं. जल्द पैरेंट्स बनने वाले कपल ने सोशल मीडिया पर अपने एडोरेबल बेबीमून की तस्वीरें शेयर की हैं. एक साथ बिताए इन पलों में सामंथा के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है.

Samantha Ruth Prabhu

तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद अपने काम से ब्रेक ले लिया है. एक्ट्रेस ने अपने ब्रेक लेने की वजह भी बताई थी कि वे लमदरहुड के एक एक पल को एंजॉय करना चाहती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस अपने हसबैंड के साथ वियतनाम में बेबी मून को एंजॉय कर रही है.

Samantha Ruth Prabhu

वियतनाम में बेबीमून सेलिब्रेट कर रहे सामंथा रूथ प्रभु और फिल्ममेकर -हसबैंड राज निदिमोरू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की फोटो सीरीज शेयर की है. पहली तस्वीर में सामंथा और राज एक इमर्सिव आर्ट इंस्टॉलेशन के अंदर मिरर सेल्फी के लिए पोज़ देते हुए दिख रहे हैं.

Samantha Ruth Prabhu

बाकी को फोटोज में कपल वियतनाम में डिनर डेट और डिलीशियस फूड का मजा लेते हुए दिखाई दे रहा है. एक फोटो में दोनों वियतनाम के मिशेलिन-स्टार वाले रेस्टोरेंट, ‘ĂNĂN Saigon’ में खाना खाते हुए नज़र आए. इन तस्वीरों में सामंथा और राज मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं. एक तस्वीर में सामंथा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आईं और राज उनकी तस्वीर क्लिक करते हुए. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बस हम ⏱️👋🧿👼🏻

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा और राज के बेबी मून की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना प्यार लुटा रहे हैं. कियारा आडवाणी को एक्ट्रेस के बेबी मून की तस्वीरें बेहद अच्छी लगीं. एक फैन ने लिखा- वो छोटा सा बेबी बंप इस फ्रेम पर छा गया है

Samantha Ruth Prabhu

दूसरे फैन ने लिखा – फोटो में उस लिटिल बंप को सारा अटेंशन मिल रहा है. तीसरे फैन ने लिखा – मॉम बनने के इस फेज में सामी बहुत खुश लग रही हैं. चौथे फैन ने लिखा – थैंक यू राज सर .. हमें अपनी हैप्पीस्ट सामी वापस मिल गई.

 

Share this article