Close

तलाक की खबरों के बीच फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा, एंग्री मूड में आईं नज़र, जानें क्या हुआ कोर्ट में (Sunita Ahuja at Family Court Amid Divorce Buzz! She Looks Furious, What Really Happened)

गोविंदा-सुनीता आहूजा (Govinda-Sunita Ahuja) पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं. दोनों के रिश्ते में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा, ये बात तो अब जगजाहिर हो चुकी है. सुनीता खुलेआम गोविंदा पर कई तरह के आरोप लगाती रहती हैं. गोविंदा संग अनबन से लेकर उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Govinda’s extra marital affair) तक-  सुनीता आहूजा जीभरकर भड़ास निकालती रहती हैं और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक बना रखा है. दोनों के बीच तलाक (Govinda-Sunita Divorce) की खबरें भी कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं.

Sunita Ahuja and Govinda

इस बीच आज सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट (Sunita Ahuja spotted at Family Court) से बाहर आती हुई दिखाई दीं. उनके साथ उनके बेटे यश भी थे. हमेशा पैप्स और कैमरे को देखते ही बोलना शुरू करनेवाली सुनीता ने आज पैप्स से कोई बात नहीं की. वो एंग्री व अपसेट मूड में दिखाई दीं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा था कि क्या सच में गोविंदा और सुनीता तलाक लेने जा रहे हैं.

Sunita Ahuja

आज सुनीता आहूजा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें सुनीता फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती दिख रही थी . पैपराजी ने उन्हें देखते ही पूछा कि आप कुछ कहना चाहेंगी कि कोर्ट में क्या हुआ. उनके सवाल का जवाब देने की बजाय सुनीता एंग्री मूड में दिखाई दीं और बिना कुछ बोले अपनी कार की ओर बढ़ गईं. उनके बेटे यश ने उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए कहा, ‘कुछ नहीं हुआ. जाने दीजिए.’

Sunita Ahuja and Govinda

कार में बैठने पर पैप्स ने सुनीता को पूछा कि वो फैमिली कोर्ट क्यों आई हैं, इस पर उन्होंने गुस्से से जवाब दिया, “बर्थडे मनाने आई थी.” इसके बाद वो कार में बैठकर चली गईं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को पक्का यकीन हो गया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है. वो सुनीता के मुंह से सच जानना चाहते थे कि सुनीता फैमिली कोर्ट क्यों गईं और वहां क्या हुआ.

Sunita Ahuja

तो इसका सच हम ले आए हैं. गोविंदा के फैंस ले लिए एक खुशखबरी है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के कोर्ट जाने का सच बता दिया है. उन्होंने बताया कि सुनीता ने डिवोर्स केस वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि पति पत्नी में लड़ाइयां होती रहती हैं. लेकिन घर की बात घर में ही रहनी चाहिए. झगड़ों को आपस में बात करके सुलझाना चाहिए. मेरी समझ में नहीं आता कि जब केस विदड्रॉ ही करना था तो केस फ़ाइल ही क्यों किया. मुझे ये सब देखकर बहुत तकलीफ होती है.”

 

हालांकि इस मामले में अब तक गोविंदा का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन उनके फैंस ये न्यूज़ सुनकर ख़ुश हो गए हैं और दुआ कर रहे हैं कि उनके और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक हो जाए.

Share this article