Close

सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी को मिली गालियां , भड़की एक्ट्रेस ने निकाला ट्रोलर्स पर गुस्सा, मराठी कल्चर को लेकर किया राज ठाकरे से सवाल? (Shweta Tiwari Slams Trolls For ulgar Abuse By Raj Thackeray Supporters Speak On Marathi Culture)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये दावा किया कि अपने आपको राज ठाकरे और एमएनएस के सपोर्टर्स (Raj Thackeray Supporters) बताने वाले कुछ लोगों ने उन्हें गंदे मैसेज हैं. एक्ट्रेस ने मराठी संस्कृति (Marathi Culture) में महिलाओं के सम्मान का जिक्र करते हुए राज ठाकरे से सवाल किया कि क्या उनके समर्थकों द्वारा ऐसा व्यवहार करना उचित है.

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. कभी ऑनलाइन डिलीवरी में कॉकरोच मिलने पर तो कभी ऑनलाइन गाली-गलौज देने की वजह से. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबा नोट शेयर कर महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें गाली देने वालों में कुछ लोग ऐसे भी थे, जो खुद को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की पार्टी का समर्थक बताते हैं.

श्वेता ने अपने नोट में लिखा है – ये देखकर मुझे बहुत बुरा लगता है कि सिर्फ अनपढ़, गरीब ही नहीं पढ़े-लिखे, संभ्रांत परिवारों के पुरुष, जिनके अपने घर में मां, पत्नी, बेटियां और बहनें हैं. भी वे दूसरी महिला के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुद को सहज महसूस करते हैं.

श्वेता ने लिखा- मैने अपनी पूरी जिंदगी महाराष्ट्र में जी है. मेरे पिता का बचपन मुंबई में बीता है. बचपन से ही मैंने मराठी मानुस होने का गर्व और गरिमा देखी है. मुझे हमेशा ऐसा लगता है मराठी संस्कृति में महिलाओं की गरिमा का सम्मान किया जाता है. लेकिन जब खुद को गर्व से मराठी मानुस कहने वाले लोग कमेंट बॉक्स महिलाओं को गन्दी गालियां देते हैं, तो मैं आपसे पूछती हूँ कि क्या मराठी मानुस होने का अब यही मतलब रह गया है?’

श्वेता तिवारी ने सीधे राज ठाकरे से सवाल पूछा है – राज ठाकरे जी, अगर ये लोग आपके सपोर्टर्स हैं तो मैं जानना चाहती हूं कि क्या आपको उनका ऐसा व्यवहार उचित लगता है? सिर्फ मराठी भाषा बोलना, खुद को मराठी मानुस कहना या महाराष्ट्र से प्यार का दावा करना ही काफी नहीं है. सिर्फ अपने घर की महिलाओं का ही नहीं, बल्कि हर महिला का सम्मान करें. एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. और फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे है.

Share this article