अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने फाइनली लंबे समय से पार्टनर रहीं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने शादी कर (Arjun Rampal Marries Longtime Girlfriend) ली है. दोनों पिछले 8 साल से लिव इन में रह रहे थे और इस रिश्ते से दोनों के 2 बच्चे भी हैं. अब 8 साल बाद फाइनली एक्टर ने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है. दोनों ने कोर्ट मैरिज (Arjun Rampal has registered his marriage) कर ली है.

कल यानी शुक्रवार को दोनों ने गोवा में शादी रजिस्टर कराई. कपल ने नॉर्थ गोवा के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्टर मैरेज की सारी औपचारिकताएं पूरी कीं. इस दौरान उनके करीबी दोस्त भी मौजूद थे.

गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस साउथ अफ्रीका की सिटीजन हैं, जबकि यह कपल अभी पणजी के पास सुक्कोरो गांव में रहता है. स्थानीय कानून के तहत पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच 15 दिन का इंतजार जरूरी होता है. इस अवधि को माफ कराने के लिए कपल ने स्थानीय कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से स्पेशल परमिशन ली थी.

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे. रजिस्ट्रेशन सेरेमनी के लिए कपल ने कैजुअल कपड़े पहने थे. दोनों ने गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत शादी रजिस्टर्ड कराई.

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस कई सालों से लिव इन में रहते हैं. उनके दो बेटे हैं. कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में अर्जुन ने रिवील किया था कि उन्होंने गैब्रिएला से सगाई कर ली है और जल्दी ही शादी करनेवाले हैं. ये अर्जुन की दूसरी शादी है.,

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से 1998 में शादी की थी. इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं. 20 साल साथ रहने के बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद से ही वो गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में थे.
