टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए फायरिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस इन्क्वायरी के दौरान गिरफ्तार किए गए शूटरों में से एक शूटर ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Gangster Lawrence Bishnoi) टाइगर श्रॉफ से इसलिए बदला लेना चाहता था, क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) की तारीफ की थी.

टाइगर श्रॉफ पर हमले (Tiger Shroff Firing) की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने लिया था. घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो सामने आया था जिसमें अनिल पंडित नाम के शख्स ने कहा था कि इसको हमने समझाया था, लेकिन इसे समझ में नहीं आई. जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा, या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको मार देंगे हम और यह पहली और आखिरी चेतावनी है.”

अब पुलिस हिरासत में लिए गए एक शूटर (update on Tiger Shroff Firing) ने पुलिस को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, टाइगर से बदला लेना चाहता था, क्योंकि उन्होंने 2022 में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान की तारीफ की थी.

दरअसल यह पूरा विवाद साल 2022 में फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन इवेंट से जुड़ा है. टाइगर की ये फिल्म ईद पर रिलीज हो रही थी. आमतौर पर ईद का स्लॉट सलमान खान की फिल्मों की रिलीज के लिए होता है और उनके फैंस को उनकी फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार भी होता है.

‘हीरोपंती 2′ के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में टाइगर श्रॉफ से ईद पर फिल्म रिलीज करने के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा था, “इस इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही टाइगर है और वो हैं सलमान सर. उनके सामने मैं बस एक बिल्ली हूं. मैं सिम्बा हूं, एक टाइगर का बच्चा…’ उस समय टाइगर का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब बताया जा रहा है कि बिश्नोई गैंग को टाइगर के सलमान के लिए किया गया ये सम्मानजनक बयान अच्छा नहीं लगा था, तभी से टाइगर भी उनके निशाने पर थे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग उस बयान का बदला लेना चाहता है. पुलिस अब इस दावे की जांच कर रही है.

