Close

अक्षय कुमार ने कंधे पर गुदवाया वाइफ, फ्लॉन्ट किया वाइफ के लिए प्यार, लोगों ने लिए मज़े, कहा, ‘ये तो ज़ोरू का गुलाम निकला’ (Akshay Kumar has wife Twinkle Khanna’s nickname Tina tattooed on his left shoulder, Flaunts it proudly, Fans call him ‘Joru Ka Gulam’)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) के प्रमोशन में लगे हुए हैं. हाल ही में अक्षय सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहुंचे थे, जहां अक्षय ने जमकर पैपराजी को पोज़ दिए. इस दौरान लोगों का ध्यान उनके कंधे पर बने टैटू पर गया और फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका टैटू चर्चा में बना हुआ है.

Akshay Kumar and Twinkle Khanna'

 

प्रमोशन इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ब्राउन चेक्ड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहने नजर आए. पैप्स को पोज़ देते समय उन्होंने कंधे पर बना टैटू जमकर फ्लॉन्ट किया, जहां उन्होंने ‘टीना’ (Tina) नाम गुदवाया Twinkle Khanna’s nickname Tina) है, जिसे देखकर सब हैरान रह गए.

Akshay Kumar

‘टीना’ अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का निकनेम है, जिसे बड़े प्यार से वो फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ, उनके इस टैटू की तस्वीरें और वीडियो चर्चा का मुद्दा बन गए हैं.

Akshay Kumar

अक्षय कुमार की ये तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया छाई हुई हैं. इससे पहले उन्होंने अपने बेटे आरव के नाम का टैटू भी अपनी पीठ पर बनवाया था. ऐसे में वाइफ का टैटू बनवाने के बाद फैंस उन्हें परफेक्ट फैमिली मैन और रेड फ्लैग बता रहे हैं. उनके इस अंदाज और पत्नी के प्रति प्यार की काफी तारीफ हो रही है. वहीं कुछ फैंस उनके मज़े भी ले रहे हैं.

Akshay Kumar

एक फैन ने लिखा, ‘पत्नी का डर बहुत खतरनाक है’, तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘अक्षय भइया तो ज़ोरू का गुलाम निकले’ वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘गोविंदा भी लिखवाते तो सुनीता आहूजा इतनी नाराज नहीं रहती.’

Akshay Kumar

बात करें उनकी फिल्म ‘हैवान’ की तो ये फ़िल्म उनकी ये फ़िल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. ‘हैवान’ एक क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं. फ़िल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी है. इस जोड़ी ने 90 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी हिट फिल्में दी हैं और अब 18 साल बाद दोनों ‘हैवान’ में एक साथ नज़र आएंगे. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया है.

Share this article