Close

फिल्म खलीफा के प्रमोशन के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नील नितिन मुकेश ने शेयर किए ओणम मोमेंट्स (Neil Nitin Mukesh shares Onam moments with Prithviraj Sukumaran during ‘Khalifa’ promotions)

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) ने अपनी अगली मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘खलीफा: द रूलर’ (Khalifa The Ruler) के प्रमोशन के दौरान अपने को स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithavi Sukumaran) संग बिताए ओणम मोमेंट्स (Onam Moments) को शेयर किया है. चलिए देखते हैं तस्वीरें.

नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, कायरा वासुदेवन और मालविका शर्मा नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में नील अपनी आगामी फिल्म खलीफा की टीम के साथ ओणम के प्रोग्राम में गले मिलते हुए, साध्य का आनंद लेते हुए और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में नील ने फिल्म के किरदारों का जिक्र करते हुए लिखा – एक पैरलल वर्ल्ड दुनिया में आमिर और हैरिस.सेट पर कुछ घूंसे, दर्द और चोटें सहना तब कोई मायने नहीं रखता जब अंत में मुस्कान, गले मिलना और यादें बनती हैं जो सब कुछ सार्थक बना देती हैं. इस इंटरव्यू के दौरान खाना सचमुच लाजवाब था.. डकार!!”

इस से पहले कैप्शन में नील ने खलीफा टीम क खासतौर से पृथ्वीराज को धन्यवाद देते हुए लिखा- और ये हैं मेरे प्यारे भाई. @therealprithvi स्पेशल आभार, ये मेरे लिए भाई की तरह रहे . सेट पर हमेशा मेरा सपोर्ट किया. इस पूरी जर्नी में वे हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहे. हैरिस जैसे चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाना, और वह भी मेरे लिए मलयालम जैसी मुश्किल भाषा में, आपके गाइडेंस और सपोर्ट के बिना ये संभव नहीं होता.

पृथ्वीराज को प्रेरणा बताते हुए नील ने लिखा- इस एक्सपेरिमेंट के लिए ईश्वर का और सेट पर मौजूद सभी लोगों का आभारी हूं कि हैरिस बशीर की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला. यह फिल्म अब आप सभी की है. इसे अपना प्यार दें.

Share this article