Close

प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हुई कैटरीना कैफ, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो (Katrina Kaif Brutally Trolled For Weight Gain Post Pregnancy Video Viral on Social Media)

फिल्म मेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार (Last Rights Of Film Maker Kuku Kohli) में अपने हसबैंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ पहुंची कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं. कैटरीना कैफ के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो तो साफ झलक रहा था, लेकिन एक्ट्रेस के बढ़े हुए वज़न को लेकर लोगों में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Katrina Kaif

बीते कल कैटरीना कैफ और पति विक्की कौशल फिल्म मेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. मां बनने के बाद ये कैटरीना कैफ पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. कैटरीना को देखकर उनके फैंस बेहद खुश नज़र आए वहीं कुछ लोगों ने उन्हें उनके बढ़ने हुए वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Katrina Kaif

सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिनमें कैटरीना प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के साथ नजर आईं. एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही ट्रोलर्स ने उनके लुक पर कमेंट करना शुरू कर दिया. कमेंट बॉक्स में यूजर्स कमेंट कर ये सवाल पूछने लगे कि कैटरीना को ये क्या हुआ है.

Katrina Kaif

 

एक यूजर ने लिखा- अरे कैटरीना को ये क्या हो गया? दूसरे यूजर ने कमेंट किया कैटरीना तो रसगुल्ले की तरह लग रही है. तीसरे यूजर ने लिखा – ये तो मोटी हो गई है. चौथे यूजर ने लिखा – क्या ये सच में हेल्दी हो गई या फिर मुझे ही लग रही है. पांचवें यूजर ने लिखा है – कैटरीना भी मोटी हो सकती है.

Katrina Kaif

इतनी ट्रोलिंग के बाद दूसरा वर्ग ऐसा है जिन्होंने कैटरीना कैफ की जमकर प्रशंसा की है. किसी ने संस्कारी कह है, तो कोई ब्यूटीफुल कह रहा है. अधिकतर लोगों ने रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं.

Share this article