Close

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मांगी खुशियों की दुआ, शेयर किया प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से भरा संदेश (Kangana Ranaut Ties Rakhi To Brother, Pens Heartfelt Raksha Bandhan Note)

रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्योहार आज आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी धूमधाम से मना रहे हैं और बहन, भाई के कलाई पर राखी बांधकर उन पर प्यार लुटा रही है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी है और उनके लिए इमोशनल मैसेज लिखा है.

Kangana Ranaut

कंगना ने रक्षाबंधन (Kangana Ranaut’s Rakshabandhan post) की सुबह ही भाई को राखी (Kangana Ranaut Ties Rakhi To Brother) बांधी, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं.

Kangana Ranaut

 

तस्वीरों में कंगना भाई को तिलक लगाती, राखी बांधती, भाई को आरती उतारती और मुंह मीठा कराती नज़र आ रही हैं.

Kangana Ranaut

तस्वीरों में उनकी भाभी भी नज़र आ रही हैं. कंगना ने उन्हें भी तिलक लगाया.

Kangana Ranaut

भाई ने भी कंगना के पैर छूकर बहन का आशीर्वाद लिया.

Kangana Ranaut

कंगना ने भाई पर बेशुमार प्यार भी लुटाया है. उन्होंने कैप्शन में इमोशनल नोट लिखकर भाई के लिए खुशियों की दुआ भी मांगी है.

Kangana Ranaut

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे भाई मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह प्रेम का बंधन जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, यह सदा तुम्हारी रक्षा करे, तुम हमारे माता पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो.”

Kangana Ranaut

कंगना ने आगे लिखा, “मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो. तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले. सब बहन भाइयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभकामनाएं. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Kangana Ranaut

कंगना रनौत की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में वो भी राखी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Share this article