ब्लॉक बस्टर फिल्म धुरंधर (Dhuramdhar) से पॉपुलर हुई सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) ने सोशल मीडिया पर सावन के पावन महीने में शिवलिंग का रुद्राभिषेक (Rudrabhishek Ceremony) करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. वायरल होने के इंटरनेट पर बवाल गया. रुद्राभिषेक की तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सिंगर को ट्रोल करते हुए सवाल करने लगे.

पॉपुलर पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने फिल्म धुरंधर के गाने से दुनियाभर में धूम मचा दी. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में है. हाल ही में अफसाना खान ने सोशल मीडिया पर सावन महीने में किए शिव रुद्राभिषेक की फोटोज शेयर की.

इन तस्वीरों में अफसाना अपने हसबैंड के साथ सावन के पावन महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए और शिव रुद्राभिषेक करते हुए दिखाई दे रही हैं. पूजा के बाद सिंगर ने रुद्राभिषेक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जैसे ही सिंगर ने ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, चंद मिनटों में वायरल होने लगे.

सिंगर की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद अफसाना खान सोशल यूजर्स के निशाने पर आ गई. उन्होंने अफसाना को रुद्राभिषेक करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया. ट्रोलर्स ने सिंगर को इस लेवल पर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि बात उनकी धार्मिक पहचान तक आ गई.

सिंगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- जो अपने धर्म की नहीं हुई, वो किसी की क्या होगी. दूसरे यूजर ने लिखा- अपने धर्म की अच्छी बातें भूल मत जाना. तीसरे ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग.. चौथे यूजर ने लिखा- इस्लाम में ऐसी लड़की नहीं होनी चाहिए.

आखिर में सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी. और यूजर्स की ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया. अफसाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में अफसाना ने लिखा- नए सफर में मैंने खामोशी को चुना है. क्योंकि बिना गलती के बहुत कुछ सुना है मैंने. साथ में ‘वाह-वाह’ के साथ अफसाना ने 100 लिखा है.
