Close

राखी पर सुशांत सिंह की बहन श्वेता कीर्ति ने किया भाई के लिए इमोशनल पोस्ट, लिखा- अगले जन्म मेरी बड़ी और प्यारीप बहन बनकर आना (Sushant Singh Rajput’s sister remembers him on Rakhi, Shares emotional post, Writes- In next birth you will have to play my bigger-loving sister)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को 6 साल हो चुके हैं. लेकिन उनके फैंस और फैमिली उन्हें आज भी नहीं भूली है और अक्सर उन्हें याद (Remembering Sushant Singh Rajput) करती रहती है. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Sushant Singh Rajput’s sister Shweta Kirti Singh) भी अक्सर अपने भाई को याद करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर सुशांत की फोटोज शेयर करती हैं. वो चाहती हैं उनका भाई लोगों के बीच जिंदा रहे. भले ही सुशांत आज दुनिया में नहीं हैं. लेकिन वो अपने भाई की मौजूदगी को फील करती हैं. अब राखी (Raksha Bandhan)के एक दिन पहले श्वेता को एक बार फिर भाई की याद आई है और उन्होंने भाई के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

Sushant Singh Rajput and Sister

रक्षाबंधन से पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के साथ बचपन की कई तस्वीरें शेयर (Sushant Singh Rajput’s sister remembers him on Rakhi) की हैं. इन तस्वीरों में भाई-बहन के साथ बिताए खूबसूरत पल नजर आ रहे हैं. श्वेता ने इन तस्वीरों के जरिए सुशांत से जुड़ी बचपन की यादें भी साझा कीं. उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वह भाई को निहारती दिख रही हैं, जबकि दूसरी में राखी के मौके पर उन्हें मिठाई खिला रही हैं. तीसरी तस्वीर में सुशांत बहनों के साथ दिखाई दे रहे हैं. भाई को याद करते हुए श्वेता भावुक नजर आईं और उनके लिए एक दिल को छू लेनेवाला पोस्ट लिखा है.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने सुशांत के साथ बचपन की यादों को साझा करते हुए लिखा, “मुझे आज भी वो दिन याद हैं, जब मुझे अपने सारे खिलौने तुम्हारे साथ बांटकर खुशी मिलती थी. मेरी इकलौती डॉल और किचन सेट जो मुझे गिफ्ट में मिला था, कहीं न कहीं मुझे ये चीजें खुशी देती थीं कि तुम उन खिलौनों से खेल रहे हो.”

Sushant Singh Rajput and Sister

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, जब बात स्वीट की आती थी, जो हम दोनों को ही बहुत पसंद थे, तो एक अलग ही स्टोरी होती थी. मैं कोशिश करती थी कि हम दोनों को एक समान ही स्वीट मिले. किसी को भी ज्यादा नहीं, किसी को कम नहीं. जब मैं तुम्हें रक्षाबंधन पर कलाकंद खिला रही हूं, तो मेरा चेहरा देखो. मुझे याद है कि मैं इस बात को लेकर एकदम पर्टिकुलर थी कि उसे आधा खिलाऊं, सिर्फ मेरे एक्सप्रेशन देखो. कैसे मैं ध्यान रख रही हूं कि कहीं तुम मिठाई की बड़ी बाइट न ले लो. ये कुछ मेमोरी है जो हमेशा मैं दिल के करीब रहती हैं.”

Sushant Singh Rajput and Sister

श्वेता सिंह कीर्ति ने आगे लिखा, “भाई अगर मेरा अगला जन्म होता है, तो तुम मेरी बड़ी और प्यारी बहन बनकर आना. मैं शरारती, प्यारा बिगड़ैल भाई बनकर आऊंगी, जो तुम थे. अगर मुझे लाइफ के किसी पल को सहेजकर रखना हो, तो मैं इस पल को दिल  के करीब रखना चाहूंगी. यहां हम सब एक साथ हैं… बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे हम होते थे हमेशा के लिए खूबसूरत यादों में कैद. रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भाई. आप भगवान की गोद में हमेशा सुरक्षित रहें.”

Sushant Singh Rajput and Sister

श्वेता कीर्ति सिंह की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस भी सुशांत सिंह को याद करके इमोशनल हो रहे हैं और इन मोमेंट्स को बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं.

Share this article