Close

कृति सेनन ने रक्षा बंधन पर ट्रोलर्स की लगाई क्लास, बहन नूपुर सेनन को राखी बांध कर शेयर की फोटो (Kriti Sanon Takes Sly Dig At Trolls With Raksha Bandhan Post With Sister Nupur Sanon)

पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर कृति सेनन (Kriti Senon) के रक्षा बंधन वाले ऐड (Raksha Bandhan Ad) पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. लेकिन अब कृति ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है.

असल में कृति ने एक ज्वेलरी ब्रांड का एड किया था. इस एड में एक्ट्रेस अपने आउटफिट को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही थी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. जिसमें कृति और उनकी बहन नूपुर के हाथों की तस्वीर है. इस तस्वीर में दोनों बहनें एक-दूसरे को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं. खास बात ये है कि इस फोटो में दोनों बहनों के आउटफिट दिखाई नहीं दे रहे हैं.

इस फोटो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा- जब तक राखी फैशन कमेटी की बैठक चल रही है तब तक हम उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में हमारे लिए मायने रखती है. सभी को हैप्पी राखी.

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कृति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी. जिसमें लिखा था- कोई दूसरी महिला क्या पहनती है, इससे आपको इतनी परेशानी क्यों होती है? थोड़ी समझदारी दिखाइए और अपनी सोच बदलिए.उसने मुझे ही राखी बांधी थी, और अगर मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्यों है? त्योहारों का असली मतलब कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं से जुड़े अर्थ में होता है.

रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है. मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की उतनी ही सुरक्षा कर सकते हैं जितनी एक भाई करता. हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं. हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है. आखिर, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं.

Share this article