Close

रुहानिका बनीं ‘ईशा मां’ के ट्विन बच्चों की बड़ी दीदी, राखी बांधकर बेबीज़ के पहले रक्षाबंधन को बनाया स्पेशल, शेयर की तस्वीरें (Ruhaanika Dhawan Turns Big Sister To Ishi Maa’s Twins This Rakhi, Shares Adorable Pics)

‘ये है मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) में अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों को जीतने वाली सबसे प्यारी और मासूम ‘रूही’ यानी रूहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) अब बड़ी हो गई है. रुहानिका भले ही बड़ी हो गई हैं, लेकिन अपनी ऑनस्क्रीन मां  दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के आज भी बेहद करीब हैं. दोनों के बीच एक बेहद गहरा और प्यारा मां-बेटी का रिश्ता है. शो में दिव्यांका ने ‘इशिता’ (ईशी मां) और रुहानिका ने उनकी बेटी ‘रूही’ का किरदार निभाया था. शो खत्म होने के इतने सालों बाद भी दोनों में उतना ही प्यारा रिश्ता है.

Ruhaanika Dhawan

ऐसे में जब दिव्यांका और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ट्विन बच्चों के पैरेंट्स बने तो रुहानिका बेबीज़ से मिलने अपने ईशी मां के घर पहुंच गई थीं और अब रक्षाबंधन के दिन रुहानिका ने बड़ी दीदी का फर्ज (Ruhaanika Dhawan Turns Big Sister To Ishi Maa’s Twins) निभाया और ट्विन बेबीज़ को राखी बांधी.

Ruhaanika Dhawan and Divyanka Tripathi

रुहानिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर राखी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो दिव्यांका के ट्विन बेबीज़ को राखी (Ruhaanika Dhawan ties Rakhi to Divyanka’s twins) बांधती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बारी बारी से दोनों बेबीज़ को तिलक लगाया, उनकी आरती की और उनकी नन्हीं कलाई पर राखी बांधी.

Ruhaanika Dhawan

इस मौके पर दिव्यांका के ट्विन बेटों ने जो टीशर्ट पहनी थी, वो भी बेहद स्पेशल थी. उस पर लिखा था, ‘माय फर्स्ट राखी.’, राखी बांधने के बाद रुहानिका बेबीज़ को गोद में लेकर उन पर प्यार भी लुटाती नज़र आईं.

Ruhaanika Dhawan

इस प्यारे पल के साथ ही वह ऑफिशियली  इन दोनों बच्चों की ‘बड़ी दीदी’ बन गई हैं. अपने ईशी मां के ट्विन बेबीज़ के साथ पहली राखी को मनाकर रुहानिका बेहद एक्साइटेड नजर आईं. उन्होंने खुद को टाउन की ‘न्यू कूल सिस्टर’ बताया है. रुहानिका ने कैप्शन में लिखा, “मैं अब T1 और T2 की बड़ी दीदी बन गई हूं. अब टाउन में न्यू कूल सिस्टर आ गई है.”

Divyanka Tripathi Baby First Rakhi

रुहानिका के पोस्ट पर दिव्यांका ने कमेंट करते हुए अपने बेबीज़ की तरफ से उन्हें थैंक यू कहा है.  दिव्यांका ने लिखा, “T1 और T2 अपनी रूही दी से बेहद प्यार करते हैं. इतनी खूबसूरत राखी के लिए शुक्रिया.”

Divyanka Tripathi Baby First Rakhi

फैंस इस ऑन-स्क्रीन मां-बेटी के खूबसूरत रियल लाइफ रिश्ते को देखकर ‘इशी मां’ और ‘रूही’ की जोड़ी को याद कर रहे हैं. फैंस और टीवी वर्ल्ड के स्टार्स सोशल मीडिया पर रुहानिका के इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और इस रिश्ते की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Ruhaanika Dhawan and Divyanka Tripathi

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी के 10 साल बाद इसी साल 26 मई 2026 को अपने इन जुड़वां बेटों को वेलकम किया था. उनके बेबीज़ अब 3 महीने के हो चुके हैं.  अब तक उन्होंने अपने ट्विन्स के नाम रिवील नहीं किए हैं, हालांकि उनका नामकरण हो चुका है.

Share this article