
फरहान अख़्तर ने ‘दिल चाहता है’ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. वे फिल्म के निर्माताओं में से भी एक थे. साल 2021 में आई इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. इसके गाने, स्टार्स की एक्टिंग, युवाओं के प्रेम, दोस्ती में दरार फिर दोबारा मिलन… सब कुछ ऑडियंस के दिलों पर छा गया था.

आमिर खान और फरहान अख़्तर ने मूवी के पच्चीस साल होने की ख़ुशी में ज़ोरदार जश्न मनाया. साथ फिल्म से जुड़े सभी कलाकार भी मिले और यह रीयूनियन फैंस को ख़ूब पसंद आ रहा है. पर अधिकतर लोगों ने अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा की कमी पार्टी में महसूस की. इस पर प्रशंसकों ने प्रतिक्रियाएं भी ख़ूब दीं कि इन दोंनों के बिना रीयूनियन अधूरा है.





वाकई अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा इस फिल्म की जान रहे हैं. विशेषकर अक्षय का संजीदगी भरा क़िरदार और अपनी से दुगुनी उम्र की तलाक़शुदा डिंपल कापड़िया से प्रेम ने उस दौर में बहुत सुर्ख़ियां बटोरी थी.
‘दिल चाहता है’ के 25 साल होने के इस सेलिब्रेशन में आमिर खान, सैफ अली खान, डिंपल कापड़िया, सोनाली कुलकर्णी, फरहान अख़्तर, निर्माता और अन्य कलाकार शामिल हुए. लेकिन बहुतों की निगाहें अक्षय-प्रीति को खोजती रहीं.
इस फिल्म में तीन बेस्ट फ्रैंड्स की कहानी दिखाई गई थी यानी आमिर, अक्षय और सैफ की. गहरे दोस्त साथ में घूमना-फिरना, मौज-मस्ती. पढ़ाई पूरा होने के बाद गोवा की ट्रिप के बाद आकाश, आमिर और सिद्धार्थ, अक्षय की दोस्ती में दरार आ जाती है. फिर ज़िंदगी कई मोड़ लेती है.
आमिर पिता के बिज़नेस में इनवॉल्व होते हैं. अक्षय खन्ना अपनी पेंटिंग की दुनिया में खो जाता है. वहीं सैफ को सच्चे प्यार की खोज बरक़रार रहती है. आख़िरकार अंत में तीनों दोस्त फिर से मिलते हैं और जुड़ते हैं.
यह एक ऐसी फिल्म है, जो आज भी देखने पर तर्कसंगत और मज़ेदार लगती है. यूं तो दोस्ती पर फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में बनी हैं, लेकिन ‘दिल चाहता है’ हमेशा ही दर्शकों के दिलों के क़रीब रही है. अभिनय, निर्देशन, संगीत, गाने और रोमांस सब कुछ लाजवाब रहा है. कुछ इसी से प्रेरित होकर ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म भी बनी थी, जो हिट रही थी.
फरहान अख़्तर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर ‘दिल चाहता है’ के सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा कीं. इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए.
फरहान काफ़ी समय से रणवीर सिंह की उनकी फिल्म न करने को लेकर भी ख़बरों में रहे हैं. अब तो भविष्य में ही जान पाएंगे कि उनके ‘डॉन’ का क्या होगा, फ़िलहाल आप सेलेब्रेशन के फोटो का लुत्फ़ उठाएं.


Photo Courtesy: Social Media
