Close

मालती मैरी और नीर चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया रक्षा बंधन, मालती ने भेजी अपने कजिन नीर को पहली राखी, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने शेयर किए दिल को छू लेने वाले फैमिली मोमेंट (Malti Marie Chopra Jonas sends first Rakhi to cousin Neer, Priyanka Chopra and Parineeti Chopra share heartwarming family moment)

रक्षा बंधन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopda And Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Daughter Malti Marie Chopra Jonas) ने अपने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे नीर (Parineeti Chopda And Raghav Chadha’s Son Neer) को राखी भेजी.

राखी बांधने के बाद परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले पलों की झलकियां अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिखाई हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में 2 तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों मेनर के हाथों वो राखी बची हुई है, जो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बेटी ने भेजी है.

परिणीति ने इन तस्वीरों के साथ बेटे नीर के बिहाफ पर एक मैसेज भी सेंड किया है. जिसमें नीर ने अपनी बड़ी बहन मालती मैरी को राखी भेजने के लिए थैंक्स लिखा है. मैसेज में लिखा है – शुक्रिया मालती दीदी मेरी फर्स्ट राखी के लिए. बहुत सारा प्यार -नीर!!

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति की स्टोरी स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. प्रियंका ने भी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तरफ से मैसेज भेजकर अपने लिटिल कजिन नीर पर अपना प्यार लुटाया है. प्रियंका ने मैसेज में लिखा है – दीदी लव्स यू बेबी नीर.

बता दें कि ये राखी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे नीर की पहली राखी थी. जिसे नीर ने मालती मैरी जोनस के साथ सेलिब्रेट किया. इस हार्ट टचिंग मोमेंट को परिणीति चोपड़ा ने अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया.

 

Share this article