Close

India’s Got Latent Controversy: समय रैना ने कसा अर्चना पूरन सिंह की फैमिली पर तंज, कॉमेडियन बोले – न पति कुछ करते हैं और दोनों नल्ले बेटे भी कुछ नहीं करते… यूजर्स ने लगाई कॉमेडियन की क्लास (Samay Raina Jibes At Aarchana Puran Singh Family Spark Controversy Users Slammed Comedian)

कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में अक्सर लोगों को ऐसा रोस्ट करते हैं कि कंट्रोवर्सी हो जाती है. इस बार समय ने अर्चना पूरन सिंह और उनकी फैमिली (Archana Puran Singh एंड Her Family) पर ऐसा कमेंट किया कि सोशल मीडिया पर यूजर्स समय रैना की जमकर क्लास लगा रहे हैं.

कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के इस बार के एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह आई थी. शो के दौरान समय और अर्चना की हुई बातचीत में समय ने अर्चना की जोरदार हंसी और उनकी फैमिली पर कई व्यंग्य किए. जिसने यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है. यूजर्स ने इस बातचीत को इंटरेस्टिंग नहीं बल्कि इसे एक्ट्रेस की ‘डिसरेस्पेक्टफुल’ बताया.

कॉमेडियन समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह का इंट्रोडक्शन देते हुए कहा – उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को ‘कुछ कुछ होता है’ में मिस ब्रगांजा के किरदार में देखा था, वे तभी से उनके फैन हो गए थे. समय ने अर्चना की फैमिली के ब्लॉग्स का जिक्र करते हुए कहा – मैंने आपके ब्लॉग्स देखे हैं, न तो आपके पति काम करते हैं और न ही आपके दोनों ‘निकम्मे बेटे’.

फर्स्ट लाइन में बैठे हुए अपने दोनों बेटों की तरह देखते हुए अर्चना कहती हैं कि मैंने तुम दोनों से कहा था कि फ्रंट रो में मत बैठो. यहां बैठने से शोहरत नहीं मिलती, सिर्फ बेइज्जती होती है.कॉमेडियन अर्चना की हंसी और उनके काम का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं- आपके पति (परमीत सेठी) कुछ काम नहीं करते. घर में सिर्फ महिलाएं काम कर रही हैं. अर्चना तुरंत कहती हैं- पूरी दुनिया में सिर्फ महिलाएं ही काम कर रही हैं, लेकिन पुरुष उसे काम नहीं मानते.

समय कहते हैं कि वे जो काम करती हैं, वो काम नहीं होता है. तो अर्चना कहती हैं – ये सबसे मुश्किल काम है.समय बोलते हैं कपिल शर्मा के चुटकुलों पर हंसना?. शो में समय और अर्चना की बातचीत का ये पार्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स समय की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा – यह मजेदार तो बिल्कुल नहीं था. सिर्फ बेअदबी थी. दूसरे यूजर ने लिखा – सच में बेअदबी थी. मुझे अच्छा नहीं लगा. तीसरे ने लिखा – किसी का अपमान करना ठीक नहीं है. चौथे ने कहा- बदतमीजी करना कॉमेडी नहीं है. वह अपनी हंसी से मशहूर नहीं हैं, बल्कि अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर हैं. बड़ों के लिए जरा भी सम्मान नहीं है. पांचवें यूजर ने कमेंट किया- दूसरों की बेइज़्ज़ती करना बंद करें, जबकि आप जो करते हैं वो डबल मीनिंग वाली घटिया कॉमेडी है.

Share this article