Close

संभावना सेठ ने सेलिब्रेट की अपने ट्विन बच्चों की पहली राखी, नन्हीं ध्वजा ने बांधी युगार्थ की कलाई पर पहली राखी… खुशी से इतराए संभावना और अविनाश (Sambhavna Seth celebrates first Rakhi of her twins, Her baby girl ties rakhi on her little brother Yugaarth’s hand, Actress shares adorable moment)

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) इसी साल 4 जून को सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में वेलकम किया था. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने ‘युगार्थ’ (Yugaarth) और ‘ध्वजा’ (Dhwajah) रखा है. शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने के बाद से ही दोनों की दुनिया अपने बेबीज़ के इर्द गिर्द ही घूमने लगी है. पैरेंट्स बनकर वे बेहद खुश हैं और अपनी ये खुशी वो अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ साझा भी करते रहते हैं और बेबीज़ की डेली एक्टिविटीज़ भी शेयर करते रहते हैं.

Sambhavna Seth Rakhi with her twins

संभावना ने अब अपने ट्विन बच्चों की पहली राखी (Sambhavna Seth’s twins first Rakhi) सेलिब्रेट की. बच्चों के जन्म के बाद ये पहला फेस्टिवल था, इसलिए संभावना और अविनाश दोनों ही बेहद एक्साइटेड थे. अब उन्होंने राखी सेलिब्रेशन (Sambhavna Seth celebrates first Rakhi of her twins) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इतनी क्यूट हैं कि आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं.

Sambhavna Seth Rakhi with her twins

पहली राखी पर संभावना के लाडले युगार्थ के हाथों पर उनकी नन्हीं बहन ध्वजा ने राखी बांधी और ये पल बेशक संभावना के लिए बेहद इमोशनल था, क्योंकि लंबे और भावुक सफर के बाद उनके लाइफ में ये मोमेंट आया है.

Sambhavna Seth Rakhi with her twins

इस मौके पर संभावना और अविनाश ने अपने ट्विन बेबीज़ को गोद में लेकर खूब सारी तस्वीरें क्लिक कराई और उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया.

Sambhavna Seth

तस्वीरों में उनके बेटे युगार्थ कलाई पर राखी फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखे, जिसे देखकर न्यूली मॉम और डैड बेहद खुश और एक्साइटेड दिखे.

Sambhavna Seth

संभावना और अविनाश के एक्साइटमेंट का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मौके पर दोनों ने एक जैसे ब्लू रंग के टीशर्ट पहने थे. संभावना की टीशर्ट पर लिखा था ‘मॉम ऑफ ट्विन्स’, जबकि अविनाश की टीशर्ट पर लिखा था ‘डैड ऑफ ट्विन्स’. साथ ही उनकी टीशर्ट पर एक और खास मैसेज लिखा था ‘क्लासिक ओवर अचीवर्स’.

Sambhavna Seth

ये तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने कैप्शन में लिखा, ‘युगार्थ और ध्वजा की पहली राखी.’

Sambhavna Seth twins

फैंस अब इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और इस मोमेंट को मोस्ट अडोरेबल मोमेंट बता रहे हैं. वहीं कुछ फैंस बेबीज़ का फेस रिवील करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.

Sambhavna Seth twins rakhi

 

बता दें कि संभावना सेठ और उनके पति अविनाश को शादी के 10 साल बाद और काफी स्ट्रगल के बाद यह खुशी नसीब हुई है.  संभावना ने सात बार आईवीएफ प्रोसेस भी करवाया, पर सफलता नहीं मिली और अब जाकर उन्हें खुशी नसीब हुई है. संभावना और अविनाश के लिए ये जीवन की सबसे बड़ी खुशी है और वे लाइफ के इस नए फेज़ को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं.

Share this article