Close

‘जैकलीन से जलती थी नोरा फतेही, दिन में 10 बार फोन करके जैकलीन से रिश्ता खत्म करने को कहती थी’, ठग सुकेश का नया आरोप, नोरा पर करोड़ों रुपए देने का दावा (‘Nora was jealous of Jacqueline, She used to Beg me to leave her’: Sukesh Chandrasekhar’s fresh allegation on Nora Fatehi)

 

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम कुछ समय पहले कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ जोड़ा गया था. हाल ही में नोरा ने एक बार फिर सुकेश संग अपने किसी भी तरह के रोमांटिक इन्वॉल्वमेंट से इंकार किया और उस दौर को अपनी लाइफ का सबसे ट्रॉमेटिक एक्सपीरिएंस बताया. अब इस बीच सुकेश का एक लेटर (Sukesh Chandrasekhar’s letter to Nora Fatehi) सामने आया है, जिसमें उन्होंने नोरा को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं.

Nora Fatehi

इस लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि उसने नोरा के लिए मोरक्को में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे. उसने नोरा को उस समय की उनकी कथित बातचीत को पब्लिक करने की धमकी दी है. उसने बर्किन बैग, BMW और रेंज रोवर जैसी लग्जरी चीजों को लेकर हुई कथित व्हाट्सएप्प बातचीत का भी जिक्र किया है. उसने लेटर में नोरा पर और भी कई गंभीर आरोप (Sukesh Chandrasekhar’s fresh allegation on Nora Fatehi) लगाए हैं.

Sukesh Chandrashekhar

सुकेश का दावा है कि नोरा जैकलीन से जलती थी और बार बार उसे फोन करती थी. नोरा दिन में दस बार उसे फोन करती थी और जैकलीन से रिश्ता खत्म कर लेने के लिए दबाव बनाती थी. सुकेश का दावा है कि नोरा उसका ब्रेनवॉश करने की कोशिश करती थी कि सुकेश उनकी लाइफस्टाइल को फाइनेंस करें.  उसका ये भी आरोप है कि उस समय नोरा को उसकी पहचान और इनफ्लुएंस के बारे में पूरी जानकारी थी.

Jacqueline Fernandez

लेटर के अंत में सुकेश ने नोरा को वॉर्निंग दी है है कि उसे न उकसाएं. उसने फिलहाल इन आरोपों के और सबूत रोककर रखा हुआ है. अगर उसने वो सबूत पब्लिक कर दिए, तो कोई भी ‘रेपुटेशन मैनेजमेंट’ उसे नहीं बचा पाएगा.

Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar

सुकेश का ये लेटर उस समय सामने आया है जब नोरा ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश से जुड़े होने के कारण करियर और मेंटल हेल्थ पर खुलकर बातचीत की थी. नोरा ने हमेशा से ये कहना है कि उनका इस केस से कोई कनेक्शन नहीं है, वो बस एक विक्टिम हैं.

Nora Fatehi

बता दें कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) का आरोपी सुकेश फिलहाल जेल में बंद है और जेल से ही चिट्ठी लिखकर कभी जैकलीन पर प्यार उडेलता (Sukesh showers love on Jacqueline) है, तो कभी अलग अलग दावे करता है.

Share this article