गौहर खान (Gauahar Khan) और ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. दोनों दो बेटों ज़ेहान (Zehaan) और फरवान (Farwaan) के पैरेंट्स हैं और बेहद खुशनुमा फैमिली लाइफ जी रहे हैं. दोनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पैरेंटहुड भी एन्जॉय कर रहे हैं. इस बीच कपल का छोटा बेटा फरवान एक साल (Gauahar Khan’s son Farwaan turns 1) का हो गया है और उन्होंने बेटे का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन (Gauahar Khan celebrates Son’s birthday) धूमधाम से किया, जिसकी झलक गौहर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

गौहर खान पिछले साल 1 सितंबर को दूसरी बार मां बनी थीं. उन्होंने दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा है. कल यानी 1 सितंबर को फरवान एक साल का हो गया और गौहर-जैद ने बेटे के फर्स्ट बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

गौहर ने बर्थडे पार्टी आलीशान फाइव स्टार होटल में रखी थी, जहां डेकोरेशन से लेकर खाना तक सब शानदार था. गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी झलक दिखाई है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने स्टोरी पर बर्थडे सेलिब्रेशन की और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लाडला केक काटते हुए, कैमरे को पोज़ देता हुआ नजर आ रहा है.

गौहर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो और ज़ैद अपने दोनों बेटों के साथ के सामने पिक्चर क्लिक कराते नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में गौहर ने लिखा है, “हैप्पी बर्थडे हमारे नन्हें फरवान. अल्लाहमदुलिल्लाह.”

गौहर खान की इस पोस्ट पर अब फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट इमोजी के साथ उनके लाडले को बर्थडे विश कर रहे हैं.

बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में कंपोजर और म्यूजिश्यन इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई थी. मई 2023 में कपल ने अपने पहले बेटे को वेलकम किया, जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा था. वहीं पिछले साल 1 सितंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम फरवान रखा है.

