मोस्ट लवेबल कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (Anushka Sharma-Virat Kohli) अपनी बेटी वामिका (Daughter Vamika) और बेटे अकाय (Son Akay) के साथ भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो चुके हैं. कपल के फैंस काफी समय उनके शिफ्ट होने का कारण जानना चाहते थे. अब जाकर इस बात का खुलासा माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्री राम नेने (Madhuri Dixit Husband Dr Shriram Nene) ने किया.

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में आए डॉ. श्रीराम नेने ने क्रिकेटर व अनुष्का शर्मा के बारे में बात की. श्रीराम ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की खूब प्रशंसा की.

अनुष्का के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए डॉ नेने ने कहा- एक बार अनुष्का से हमारी बातचीत हुई थी. तब वे लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे. तब अनुष्का ने बताया था कि वे भारत में अपनी अपनी सक्सेस को एंजॉय नहीं कर पा रहे थे. हम जो कुछ भी करते हैं, उस पर सबका ध्यान जाता है और वे लगभग अकेले पड़ जाते हैं.

सेलिब्रिटी कपल पर हर पल दबाव बना रहता है. इस दबाव की वजह से सेलिब्रिटी कपल के लिए कई बार मुश्किल स्थिति हो जाती है. अपने बारे में बात करते हुए डॉ नेने ने कहा – मैं सबके साथ मिक्स हो जाता हूं, मैं बिंदास हूं. फिर भी कोई न कोई सेल्फी लेने आ ही जाता हैं ऐसा नहीं है कि यह बुरा है, लेकिन कभी-कभी यह दखलंदाजी लगती है

जैसे – जब आप डिनर या लंच कर रहे हों. तब भी शालीनता बनाए रखनी पड़ती है. माधुरी के लिए ये एक इश्यू बन जाता है. लेकिन अनुष्का और विराट बहुत अच्छे लोग हैं और वे बस अपने बच्चों की परवरिश नॉर्मल तरीके से करना चाहते हैं.
