Close

‘बदसूरत महिला’ बोलकर छोड़ा…’ अपरा मेहता के इस दावे पर भड़के पति दर्शन जरीवाला, पत्नी को बताया दिमागी मरीज, बोले- उनके आरोप में सच्चाई नहीं (Darshan Jariwala denies calling wife Apara Mehta ‘ugliest woman’ before separation, Says- she is playing victim card)

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की सास और बेहतरीन एक्ट्रेस अपरा मेहता (Apara Mehta) ने हाल ही में अपनी शादीशुदा ज़िंदगी पर बात की थी और कहा था कि उनके पति दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) से वो इसलिए अलग हुई थीं, क्योंकि उन्होंने उनसे कहा कि उनके अंदर अपरा के लिए प्यार खत्म हो चुका है और वो दुनिया की सबसे बदसूरत महिला हैं. अपरा ने ये भी कहा था कि दर्शन जरीवाला इसके बाद घर छोड़कर चले गए थे. अब दर्शन जरीवाला ने पत्नी अपरा मेहता के इन दावों को झूठा बताया है और उनके रिश्ते को लेकर अपना पक्ष (Apara Mehta-Darshan Jariwala separation truth) रखा है.

Apara Mehta

हाल ही में दर्शन जरीवाला सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में आए थे, जहां उन्होंने अपरा मेहता के बयानों को लेकर नाराज़गी (Darshan Jariwala breaks silence on Apara Mehta’s claims) जताई. उन्होंने कहा कि किसी के लुक्स को लेकर भद्दी टिप्पणी करना उनके स्वभाव में ही नहीं है. “मैं किसी साधारण दिखने वाली महिला को भी बदसूरत नहीं कह सकता. यह एक बेहद अप्रासंगिक टिप्पणी होगी. मैं इंसान के अंदरूनी स्वभाव की बात करता हूं, बाहरी रूप-रंग की नहीं.”

Darshan Jariwala

अपरा मेहता के तमाम दावों को झूठ बताते हुए दर्शन ने कहा, “एक न्यूरोलॉजिकल घटना होती है, जिसमें समय बीतने के साथ किसी घटना को लेकर हमारी यादें बदलती रहती हैं. आसान भाषा में कहूं तो इसे झूठी याददाश्त का मामला कहा जा सकता है. जिस तरह से इस घटना को बताया गया है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ था.” दर्शन का कहना है कि अपरा खुद को विक्टिम दिखाना चाहती हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रही हैं. “मुझे मेरी सच्चाई पता है और मुझे जाननेवाले मेरा पूरा सच जानते हैं.”

Darshan Jariwala

दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता शादीशुदा है. दोनों 23 साल से अलग रह रहे हैं. हालांकि दोनों ने तलाक नहीं लिया है. इस पर बातचीत करते हुए दर्शन ने कहा, “मैंने तलाक के लिए कोर्ट में अप्लाई किया था, लेकिन जज ने उनकी एप्लीकेशन खारिज कर दी क्योंकि अपरा ने लास्ट मोमेंट पर अपना फैसला बदल लिया, जबकि पहले वो तलाक के लिए सहमत थीं. उन्होंने ये भी बताया कि जब वो घर छोड़कर गए, तो उन्होंने सांताक्रूज वेस्ट का अपना घर अपरा और उनकी बेटी के लिए छोड़ दिया था, जबकि उस समय उनके पास खुद रहने के लिए घर या किराया देने तक के पैसे नहीं थे. कुछ समय तक वो दोस्तों के घर पर रहे और बाद में छोटा-सा घर किराए पर लिया. दर्शन जरीवाला ने अपरा मेहता के इस दावे से कि उन्होंने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की, से भी इंकार किया और बताया कि उन्होंने मिलकर बेटी की परवरिश की है.

Apara Mehta

Share this article