Close

ग्वालियर के 750 साल पुराने अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची भूमि पेडणेकर, शेयर की तस्वीरें (Bhumi Pednekar Visits 750-Year-Old Achaleshwar Mahadev Temple In Gwalior)

बीते सोमवार को एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) मध्य प्रदेश, ग्वालियर के ऐतिहासिक 750 साल पुराने अचलेश्वर मंदिर (Achaleshwar Mahadev Temple In Gwalior) पहुंची. महादेव की पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Bhumi Pednekar

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी रिलीजियस ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं. हाल ही में भूमि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंची. दर्शन और पूजा के बाद एक्ट्रेस ने अपनी इस रिलीजियस ट्रिप की फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं. Bhumi Pednekar

फिल्म दम लगाकर हईशा एक्ट्रेस शेयर को गई फोटोज में मंदिर विजिट के दौरान व्हाइट कलर के प्रिंटेड एथनिक आउटफिट में नजर आईं. इन तस्वीरों में भूमि बेलपत्रों, फूलों की माला से सजे हुए शिवलिंग के पास खड़ी होकर पोज लेते हुए नजर आ रही है.

Bhumi Pednekar

दूसरी फोटो में एक्ट्रेस भगवान शिव की आरती में शामिल होती हुई, शिवलिंग को टच करती हुई, भगवान को जल चढ़ाती हुई,

Bhumi Pednekar

महादेव के सामने प्रार्थना करती हुई, मंदिर परिसर में भी रिलेक्स होकर बैठे हुए, मंदिर परिसर में जप माला के साथ मंत्रों का जाप करते हुए दिखाई दे रही हैं.

Bhumi Pednekar

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भूमि ने कैप्शन में लिखा – हर हर महादेव 🔱 हर जगह शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं. बता दें कि ग्वालियर का ये अचलेश्वर महादेव मंदिर लगभग 750 साल पुराना है. इस प्राचीन शिव मंदिर में एक स्वयंभू शिवलिंग है.

Share this article