Close

वरुण धवन ने पहली बार शेयर की बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें, कभी कंधे पर बैठी तो कभी पापा की उंगली थामे सिंगापुर में वेकेशन एन्जॉय करती दिखीं नन्हीं लारा (Varun Dhawan shares a peek into his Singapore vacay with Natasha Dalal and Lara)

हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी वाइफ नताशा दलाल और बेटी लारा (Wife Natasha And Daughter Lara) के साथ सिंगापुर में वेकेशन (Singapore Vacation) बिता रहे हैं. वेकेशन के दौरान वरुण ने फैमिली के साथ बिताए फन टाइम की झलक फैंस को दिखाई है.

Varun Dhawan

‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक्टर वरुण धवन आजकल अपनी वाइफ नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं . वरुण धवन की बेटी लारा 2 साल की हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक्टर ने अपनी बेटी का फेस दुनिया को नहीं दिखाया है. एक्टर ने शेयर की इन तस्वीरों में भी बेटी को लोगों की नजरों से दूर रखा है.

Varun Dhawan

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा और लारा की कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी फैमिली वेकेशन की कुछ झलकियां दिखाई है. इन तस्वीरों में बेबी लारा कभी अपने पापा के कंधों पर बैठी हुई, तो कभी अपने पापा और मम्मी की गोद में नजर आ रही है. एक्टर ने अपनी बेटी के फेस हार्ट वाले इमोजी से छिपाकर रखा.

Varun Dhawan

नताशा और लारा के साथ अपनी सिंगापुर वेकेशन की झलक दिखाते हुए वरुण ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा है. इस पल को एक खास याद बताते वरुण अपनी वाइफ नताशा और बेटी लारा के साथ मैडम तुसाद सिंगापुर गए थे.

Varun Dhawan

एक्टर ने वहां पर उन्हें अपना वैक्स स्टैच्यू दिखाया. शेयर की तस्वीरों में पूरी फैमिली वैक्स स्टैच्यू के साथ पोज़ देती हुई दिखाई दे रही है. एक फोटो में छोटी लारा उत्सुकता से स्टैचू को देखती हुई दिख रही है.

Varun Dhawan

वरुण की इन फैमिली फोटोज पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. अनेक लोगों ने रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा – लारा बड़ी जल्दी बड़ी हो रही है, जैसे कल की बात हो. दूसरे फैन ने लिखा – आप एक अच्छे पापा हो.

Varun Dhawan

Share this article