बॉलीवुड के बाबा और सबके फेवरेट संजय दत्त (Sanjay Dutt) का विवादों से गहरा नाता है. संजू बाबा की लाइफ हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरी रही है. कभीं अपने अफेयर्स को लेकर संजय दत्त चर्चा में रहे तो कभी एके 56 रायफल (AK 56) रखने की वजह से.

संजय दत्त- टीना मुनीम अफेयर: फिल्म रॉकी की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और टीना मुनीम के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. टीना को लेकर संजय बहुत पोजेसिव थे. कहते हैं कि एक बार संजय दत्त गुलशन ग्रोवर के साथ मिलकर ऋषि कपूर से लड़ने उनके घर तक पहुंच गए थे. क्योंकि संजय को शक था कि शायद ऋषि कपूर टीना मुनीम को पसंद करते हैं. इस दौरान संजय को ड्रग्स की लत लग चुकी थी लेकिन संजय ने इस बारे में टीना को कभी नहीं बताया. संजय के एक्स्ट्रा पोजेसिव नेचर और उनकी ड्रग्स की लत की वजह से उनका रिश्ता टूट गया.

माधुरी दीक्षित संग भी था अफेयर : साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ के बाद से दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. अफवाहें तो ये भी थी कि दोनों शादी भी करना चाहते थे. लेकिन जब संजय दत्त को साल 1991 में हुए बम धमाकों और अवैध हथियार रखने के चलते गिरफ्तार किया गया तो माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया. माधुरी कभी भी संजय से मिलने के लिए जेल नहीं गई और न ही उन्होंने कभी मीडिया में उनके बारे में कोई बात की.

नौकरानी पर फायरिंग: कहते हैं कि संजय दत्त को बचपन से बंदूकों से खेलने का शौक था. इसी के चलते उन्हें अपने पास बंदूक रखने का शौक लगा. खबरों के मुताबिक बचपन में संजय के हाथ अपने पापा सुनील दत्त की लाइसेंसी रिवॉल्वर हाथ लग गई थी. खेलते समय इस रिवॉल्वर से गोली चली और घर की नौकरानी को लग गई. बाद में फैमिली ने नौकरानी का इलाज कराके मामला वहीं खत्म कर दिया.
मुम्बई बम ब्लास्ट के वकीलों में से एक एडवोकेट फरहाना शाह (Advocate Farhana Shah) ने मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli podcast) में बताया कि अपने इसी शौक की वजह से मुसीबतों में फंसे. पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

गोविंदा-सलमान से बिगड़े थे रिश्ते: एक वक्त था जब संजय-गोविंदा काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. कहते है कि सलमान के साथ भी उनकी अनबन हुई थी लेकिन बाद में संजय ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि उनके और सलमान के रिश्ते हमेशा से अच्छे थे.
