Close

बेबी दुआ के सेकंड बर्थडे पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दूसरे बेबी के आने से पहले एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप (Ranveer Singh, Deepika Padukone break the internet with ADORABLE PICS with Dua on her second birthday, the actress flaunts baby bump ahead of second child’s arrival)

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ पादुकोण सिंह (Ranveer Singh-Deepika Padukone’s Daughter Dua padukone singh) बीते कल 8 सितंबर को 2 साल की हो गई है. इस मौके पर कपल ने अपने फैंस को जबरदस्त ट्रीट देते हुए दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot) में से एडोरेबल ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की हैं. दिलचस्प बात ये हैं कि मैटरनिटी फोटोशूट की इन इंटीमेट फोटोज में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह भी नजर आ तुम्ही हैं.

Ranveer Singh and Deepika Padukone with Daughter Dua

2 सितंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ पादुकोण सिंह का दूसरा बर्थ डे था. बेटी के बर्थडे पर रणवीर और दीपिका ने अपने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया. बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. फिलहाल अभी दीपिका पादुकोण अपने ट्राइमेस्टर में हैं.

Ranveer Singh and Deepika Padukone with Daughter Dua

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट की इंटीमेट फोटोज की सीरीज शेयर की हैं.

Ranveer Singh and Deepika Padukone with Daughter Dua

इन एडोरेबल तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में कपल अपनी लिटिल बेबी गर्ल के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं.

Ranveer Singh and Deepika Padukone with Daughter Dua

मैटरनिटी की इन तस्वीरों में जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली दीपिका पादुकोण बड़े प्राउड से बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुए दिखाई दे रही हैं. एक फोटो में अपने मम्मी पापा के बीच में खड़ी दुआ अपने छोटे-छोटे हाथों से अपना फेस छिपाते हुए दिख रही है.

Ranveer Singh with Daughter Dua

दूसरी फोटो में दुआ में पैरेंट्स के साथ मिलकर जोर जोर से हंस रही है. सब एक साथ मिलकर रिलैक्स्ड फैमिली मोमेंट्स को एंजॉय कर रहे हैं. इन कैंडिड फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण और बेटी दुआ के लिए दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा है.

Ranveer Singh and Deepika Padukone

रणवीर ने लिखा है – बेबी दुआ और हमारा दिल दोनों ही बड़ा होते जा रहे हैं. आप सब की दुआओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! रणवीर ने दीपिका को भी टैग किया है. लेकिन फैंस का ध्यान दीपिका से ज़्यादा उनकी 2 साल की बेटी दुआ ने खींचा है. कमेंट बॉक्स में फैंस ने दीपिका से अधिक बेबी गर्ल दुआ के लिए कमेंट किए हैं.

 

Share this article