Close

लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, एक्ट्रेस कॉफी का सिप लेते हुए, तो खाली स्ट्रॉलर के साथ वॉक करते हुए नजर आए विराट कोहली (Anushka Sharma-Virat Kohli Spotted Enjoying Casual Stroll In London Actress Sipping Coffee Cricketer Walking With Empty Stroller)

सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli -Anushka Sharma) इंडिया छोड़कर लंदन में बस गए हैं. लेकिन आज भी कपल के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में विरुष्का (Virushka) को लंदन की सड़कों पर एक साथ स्पॉट किया गया. जहां पर उनका सिंपल लाइफ स्टाइल और बेहद कैजुअल लुक दिखाई दिया.

इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें में क्रिकेटर विराट कोहली ऑलिव ग्रीन कलर की स्वेटशर्ट और डेनिम जींस पहने हुए बेहद कैजुअल लुक में नजर आए. जबकि अनुष्का शर्मा ने भी जॉगर्स, जैकेट और कैप पहने हुए बहुत ही सिंपल और कंफर्टेबल लुक में दिखाई दीं.

 इन वायरल फोटोज में कपल लन्दन की सड़कों पर एक साथ चलते हुए दिखाई दिए. साथ में एक खाली स्ट्रॉलर भी था.

एक फोटो में विराट स्ट्रॉलर को संभालते दिखे और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा रिलेक्स मूड में कॉफी पीती हुई उनके साथ चल रही थीं. दूसरी तस्वीर में कपल एक महिला से बातें करता नजर आया.

इन तस्वीरों में कपल के बच्चे वामिका और अकाय कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं.

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं. क्योंकि वे मीडिया से दूर रह कर अपने बच्चों की परवरिश करना चाहते हैं.

 

 

Share this article