फिल्ममेकर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से शादी के बाद से ही समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Parbhu) हैप्पी फेज़ में हैं. उस पर जब से उनकी प्रेग्नेंसी कन्फर्म हुई है, तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. वो प्रेग्नेंसी का हर मोमेंट एन्जॉय कर रही हैं और हर मोमेंट को फैंस के साथ शेयर भी कर रही हैं. वो जल्दी ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में हाल ही में समांथा की गोद भराई (Samantha Ruth’s Baby Shower) की रस्म एकदम आध्यात्मिक और पारंपरिक ढंग से मनाई गई, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर (Samantha Ruth shares Baby Shower pics) की है.

समांथा की गोदभराई का फंक्शन ईशा फाउंडेशन (Sadhguru’s Isha Foundation) में हुआ, जहां मां लिंग भैरवी के आशीर्वाद के साथ बेहद डिवाइन ढंग से उनकी गोदभराई की रस्म अदा की गई. समांथा ने इंस्टाग्राम पर गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं.

मंत्रों का जाप, गंगाजल से शुद्धिकरण, गर्भ में पल रहे बच्चे को पवित्र संस्कार… पोस्ट के कैप्शन में समांथा ने इस संस्कार के महत्व के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा, “मेरे दिल में हमेशा से अपनी परंपराओं को लेकर सम्मान रहा है. मैं हर रीति-रिवाजों के पीछे की वजह भले ही न समझती हूं, लेकिन मैंने हमेशा ही माना है कि इनके पीछे कोई गहरी बात है… मंत्रों की आवाज, जापों से निकलने वाली एनर्जी और जिस सावधानी से ये पुरानी परंपराएं पीढ़ियों से आगे बढ़ाई गई हैं. जैसे जैसे श्रीविद्या उपाकसा हर रस्म के साथ उसका महत्व बताती गईं, मुझे समझ में आता गया कि हर रस्म के कितने गहरे मायने हैं. हर मंत्र के मायने हैं, हर प्रार्थना का अर्थ है.”

समांथा ने बताया कि इस रस्म को श्री कल्पम कहते हैं. ये विशेष पूजा-विधि है, जिसमें देवी की 94 कलाओं यानी उनके अलग-अलग दिव्य गुणों का सम्मान किया जाता है. इससे प्रेग्नेंट मां के शरीर के सात चक्रों का शुद्धिकरण होता है. इस रस्म में प्रेग्नेंट मदर को देवी माना जाता है और मंत्रोच्चार के जरिए बच्चे को गर्भ में पवित्र संस्कार मिलता है.

गोदभराई के रस्म के लिए पीला अनारकली सूट पहना था. पहले गंगाजल से उनका शुद्धिकरण किया गया. इसके बाद समांथा ने गोल्डन साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक रस्म के दौरान उनके पति राज निदिमोरू उन पर फूल बरसाते दिख रहे हैं.

उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. लोग उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं.

