बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Shilpa Shetty And Raj Kundra) के घर हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का आगमन (Ganpati Bappa Welcome) बड़ी धूमधाम से हुआ. एक्ट्रेस ने पूरे भक्ति भाव और ट्रेडीशनल तरीके से बप्पा का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

कल से देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है. बॉलीवुड से लेकर आम लोग तक सभी अपने फेवरेट बप्पा के वेलकम में जुटे हुए हैं. शिल्पा शेट्टी भी हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा को अपने घर पर लाती हैं. लेकिन उस से पहले शिल्पा बप्पा की मूर्ति लेने के लिए पहुंची.

मूर्ति लाते समय एक्ट्रेस और उनके हसबैंड राज कुंद्रा बेहद एक्साइटेड दिख रहे थे. उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस बप्पा की मूर्ति के साथ नजर आ रही हैं.

इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडीशनल सूट पहने हुए और मिनिमल मेकअप में बहुत खूबसूरत लग रही थी.

इन तस्वीरों में से एक फोटो में एक्ट्रेस अपनी गाड़ी में बप्पा की मूर्ति रखते हुए नज़र आ रही हैं. बप्पा की आरती की आरती करते हुए और नारियल फोड़ते हुए नज़र आ रहा है.
