Close

रणवीर सिंह ने पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया 1000 बेटियों को पढ़ाने में मदद करने का ‘संकल्प’, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने भी उठाया 20 स्कूलों के नवीनीकरण का जिम्मा (Ranveer Singh pledges to support the education of 1,000 underprivileged girls under the Seva Sankalp Abhiyan, Ranbir-Alia too takes pledge to refurbish 20 schools)

पिछला साल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए बहुत सुपर सक्सेसफुल रहा. एक तरफ उनकी फ़िल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar)  ने दुनियाभर में सक्सेस के झंडे गाड़े और 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं जल्दी ही वो दूसरी बार पापा बननेवाले हैं.  ऐसे में गणपति बप्पा को खासतौर पर धन्यवाद करने रणवीर कल लालबाग के राजा (Ranveer Singh seeks blessings at Lalbaugcha Raja) का दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा के चरणों मे मत्था टेककर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही देश की 1000 बेटियों के एजुकेशन के लिए एक बहुत बड़ा संकल्प भी लिया.

Courtesy: Instagram

बप्पा के दर्शन के बाद मीडिया को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू हुई पहल ‘सेवा संकल्प अभियान’ (PM’s Seva Sankalp Abhiyan) के तहत 1000 बेटियों को पढ़ाएंगे. रणवीर ने कहा, “लालबाग के राजा के दरबार मे आकर बहुत अच्छा लगा. बप्पा की कृपा से पिछला साल मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा. इसके लिए मैंने यहां आकर बप्पा का धन्यवाद किया.”

एक्टर ने आगे कहा, “गणेश चतुर्थी के इस अवसर पर और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं. आशा है कि बप्पा का आशीर्वाद हमेशा हमपर बना रहेगा.”

रणवीर सिंह के अलावा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी प्रधानमंत्री के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने का फैसला किया है और मुंबई के 20 स्कूलों का कायाकल्प करने का संकल्प लिया है. इस बात की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने X पर एक पोस्ट कर लिखा है, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपकी हेल्दी और सफल जीवन की कामनाएं. इस मौके पर मैंने और रणबीर ने आपके सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का फैसला किया है और मुम्बई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं. इसके तहत बीएमसी की सिफारिशों के आधार पर इन स्कूलों को ऐसा बनाया जाएगा जहां बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें.”

रणवीर सिंह और रणबीर आलिया भट्ट के इस पहल ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस अब जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलनेवाले इस अभियान में ब्लड डोनेशन कैम्प, स्वच्छता अभियान और दूसरे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Share this article