प्रेग्नेंसी के बाद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने बढ़े हुए वज़न को लेकर इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं, एक्ट्रेस को लगातार बॉडी शेमिंग (Body Shaming) का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर (Pakistani Actor And Singer Ali Zafar) फिल्म अपनी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ (Mere Brother Ki Dulhan) की को-स्टार कैटरीना कैफ के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं.

एक प्यारे से बेटे की मां बनने के बाद से कैटरीना कैफ को ऑनलाइन बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है. कैटरीना के सपोर्ट में आए अली जफर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अली जफर ने कैटरीना की पुरानी और आज की फोटो का कम्पैरिजन करने वाले ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई.
वीडियो में अली जफर ये कहते हुए दिख रहे हैं – हम सभी को अपने गिरेबान में झांकने की सख्त जरूरत है. खास तौर पर एक पुरुष होने के नाते. मुझे लगता है कि हमें खुद में सुधार करना ही होगा. पुरुष होने के अहंकार में हम किसी भी महिला, उसके शरीर को अजीब नजर से देखते हैं. जब वो औरत हमारे बनाए पैमाने पर खरी नहीं उतरती, तो हम उसे नीचा दिखाने में लग जाते हैं. यह सोच गलत है.

एक दौर आया था जब महिलाओं के लिए जीरो फिगर का ट्रेंड चला, वहीं पुरुषों के लिए भी सिक्स-पैक एब्स का प्रेशर था जो न तो प्रैक्टिकल है और न ही सेहतमंद. हर वक्त दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगा.

आखिर में अली कहते हैं – हम सब का अपना एक अतीत होता है. अगर मैं किसी के रंग-रूप या लुक्स को लेकर उस पर तंज कसूं, तो मुझे खुद पर शर्म आएगी. हम मर्दों को अपने अंदर झांकना होगा और यह कसम खानी होगी कि हम ऐसी घटिया हरकत दोबारा न करें. हर औरत की अपनी जिंदगी है, उसका अपना बीता हुआ कल, आज और आने वाला कल है. उसे अपनी मर्जी से जीने दीजिए और आप अपनी जिंदगी में ध्यान दीजिए. अली का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है
