Close

‘हिंदू होने के नाते शर्मिंदा थी’ राम जन्मभूमि फैसले पर बोलीं स्वरा भास्कर, बताया शाहरुख-सलमान सहित सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी (‘I was sorry and Ashamed as a Hindu’ Swara Bhaskar reveals she masseged her muslim freinds alpologing and disageeing with Ayodhya Verdict)

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने बिगड़े और बिंदास बोल की वजह से हमेशा लोगों के निशाने पर रहती हैं. खासकर जब से उन्होंने इंटरफेथ शादी की है तब से उनके बयान ज़्यादा ही सुर्खियों में रहते हैं. अब एक बार फिर स्वरा ने कुछ ऐसा कह (Swara Bhaskar’s latest controversies) दिया है कि यूज़र्स उन पर भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं.

इस बार स्वरा भास्कर ने राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले (Swara Bhaskar on Ayodhya  Verdict) पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये फैसला आने के बाद उन्होंने अपने तमाम मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी. जानिए स्वरा ने क्या कहा.

इस बारे में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, “मैं इस फैसले से सहमत नहीं थी और मुझे लगा मेरे मुस्लिम दोस्तों को भी ये बात पता होनी चाहिए कि मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं. इसलिए इस फैसले के बाद मैंने शाहरुख, आमिर, सलमान सहित अपने तमाम मुस्लिम दोस्तों से कॉन्टैक्ट किया. उन्हें मैसेज किया कि एक हिंदू होने के नाते मुझे सच में बहुत खेद है. मैं शर्मिंदा हूं और इस फैसले से सहमत नहीं हूं.”

इस बयान के बाद स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें हिन्दू कहने पर उन्हें भी शर्म आ रही है. एक ट्रोलर ने लिखा, “न्यूज़ में बने रहने के लिए ये कुछ भी कहती रहती हैं.” वहीं एक और यूज़र ने लिखा, “स्वरा के लिए कभी कभी बहुत बुरा लगता है. काम पाने के चक्कर में वो दिन रात बॉलीवुड की खुशामदी करती रहती हैं, पर उनका हो कुछ नहीं रहा है.”

ये पहली बार नहीं है जब स्वरा ने विवादित बयानबाजी की हो. इससे पहले भी कई बार उन्होंने बिंदास दिल की भड़ास निकाल चुकी हैं और ऑनलाइन बैक लैश भी झेल चुकी हैं.

Share this article