Close

गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचे रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया मना, बोले, ‘मैं डायट पर हूं’, भड़के यूज़र्स, बोले- ‘इसे राम किसने बनाया’ (Ranbir Kapoor faces backlash for refusing prasad at Ganesh Chaturthi: ‘Main to diet pe hun’)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ (Ramayan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की इस भव्य फ़िल्म में रणबीर प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं और उनके फैंस की उनसे उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. इस बीच रणबीर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि ट्रोलर्स (Ranbir Kapoor faces backlash for refusing prasad) के निशाने पर आ गए हैं और लोग अब रणबीर द्वारा श्रीराम का किरदार निभाए जाने पर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Ranbir Kapoor’s viral video) हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर गणेश फेस्टिवल का हिस्सा बनते और गणेश जी का दर्शन करते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में वो पूरे भक्तिभाव से बप्पा के सामने हाथ जोड़े नज़र आ रहे हैं. इसके बाद जो हुआ, वो सोशल मीडिया के लिए वायरल मोमेंट बन गया.

रणबीर जैसे ही बप्पा का दर्शन करके मुड़ते हैं, वहां मौजूद एक शख्स उन्हें प्रसाद के तौर पर स्वीट का बॉक्स देता है. रणबीर प्रसाद ले तो लेते हैं, लेकिन प्रसाद खाने से मना कर देते हैं और ये कहते हुए बॉक्स पैप्स की ओर बढ़ा देते हैं कि ‘मैं डाइट पर हूं. तुम लोग खा लो.’

बस फिर क्या था, रणबीर का यही छोटा सा बयान सोशल मीडिया पर वायरल मोमेंट बन गया और वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. लोगों ने प्रसाद लेने से इनकार करने पर एक्टर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि क्या थोड़ा सा प्रसाद खा लेने से उनकी सेहत खराब हो जाती. वहीं एक यूज़र ने लिखा, “इनको बीफ देते तो खुशी खुशी खा लेते.” वहीं एक नए कमेंट में लिखा, “बीफ खाने वाला प्रसाद कैसे खा सकता है… और इनको राम बना दिया है.”

ट्रोलर्स अब जमकर रणबीर कपूर की क्लास लगा रहे हैं. हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि ये वीडियो इसी साल का है. वैसे बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2023 का है और इसे ‘रामायण’ से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

Share this article