संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) की खुशियां फिलहाल सातवें आसमान पर हैं. शादी के 10 साल बाद लंबे स्ट्रगल के बाद उन्हें पैरेंट्स बनने का सुख मिला है. कपल ने सरोगेसी के जरिये ट्विन बेबीज़ को वेलकम किया है- बेटा युगार्थ (Yugaarth) और बेटी ध्वजा (Dhwajah) और पेरेंट्स बनने के बाद से ही दोनों फुल टाइम पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं, जिसकी झलक वो अपने डेली व्लोग में दिखाते भी हैं.

हर साल की तरह इस साल भी संभावना सेठ के यहां गणपति बप्पा (Ganpati Celebration) विराजे हैं. लेकिन इस बार गणेश फेस्टिवल उनके लिए और भी ज़्यादा खास इसलिए है, क्योंकि मां बनने के बाद पहली बार उनके घर बप्पा पधारे हैं और वो दोनों बच्चों को बप्पा का आशीर्वाद मानती हैं. इसीलिए गणेश चतुर्थी के मौके पर ही उन्होंने अपने ट्विन्स का फेस भी रिवील किया.

अब गणेश चतुर्थी के चौथे दिन संभावना ने घर पर कीर्तन (Sambhavna Seth Hosts Kirtan at Home) रखा था, जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है. कीर्तन में संभावना ने पति अविनाश और मेहमानों संग जमकर ठुमके लगाए.

कीर्तन से पहले मेहमानों ने ध्वजा और युगार्थ को ढेर सारे गिफ्ट्स भी दिए, जिसे देखकर सभावना इमोशनल हो गईं. कीर्तन में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) भी शामिल हुईं.

सुनीता के साथ भी संभावना जमकर नाचीं. सुनीता ने भी कीर्तन में खूब ठुमके लगाए.

व्लोग में संभावना ने सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक बेहद स्पेशल मोमेंट भी कैप्चर किया, जिसमें सुनीता उनकी लाडली ध्वजा पर प्यार लुटाती नज़र आ रही हैं और उससे खूब बातें कर रही हैं. सुनीता की बातें सुनकर नन्हीं ध्वजा भी खूब खिलखिलाकर हंस रही है. फैंस को ये मोमेंट बेहद क्यूट लग रहा है.

कीर्तन में संभावना के सास-ससुर और ननदें भी खूब थिरकीं और सबने खूब आनंद लिया. इस मौके पर संभावना और अविनाश ने शानदार डिनर भी रखा था, जिसकी झलक भी उन्होंने अपने व्लोग में दिखाई है.
फैंस उनके इस व्लोग पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं, ख़ासकर उनके ट्विन्स की क्यूटनेस फैंस को बेहद पसंद आ रही है. सुनीता जिस तरह बच्चों को लाड़ करती दिख रही हैं, फैंस को वो मोमेंट भी दिल को छू लेनेवाला लग रहा है और वो कमेंट सेक्शन में अपनी फीलिंग्स बयां भी कर रहे हैं.
