Close

संभावना ने घर में कराया कीर्तन, सुनीता आहूजा संग मिलकर लगाए ठुमके, मां बनने के बाद संभावना के घर पहली बार विराजे गणपति बप्पा (Sambhavna Seth Hosts Kirtan at Home, Dances with Sunita Ahuja, This is Sambhavna’s First Ganpati Celebration After Motherhood)

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) की खुशियां फिलहाल सातवें आसमान पर हैं. शादी के 10 साल बाद लंबे स्ट्रगल के बाद उन्हें पैरेंट्स बनने का सुख मिला है. कपल ने सरोगेसी के जरिये ट्विन बेबीज़ को वेलकम किया है- बेटा युगार्थ (Yugaarth) और बेटी ध्वजा (Dhwajah) और पेरेंट्स बनने के बाद से ही दोनों फुल टाइम पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं, जिसकी झलक वो अपने डेली व्लोग में दिखाते भी हैं.

Sambhavna Seth

हर साल की तरह इस साल भी संभावना सेठ के यहां गणपति बप्पा (Ganpati Celebration) विराजे हैं. लेकिन इस बार गणेश फेस्टिवल उनके लिए और भी ज़्यादा खास इसलिए है, क्योंकि मां बनने के बाद पहली बार उनके घर बप्पा पधारे हैं और वो दोनों बच्चों को बप्पा का आशीर्वाद मानती हैं. इसीलिए गणेश चतुर्थी के मौके पर ही उन्होंने अपने ट्विन्स का फेस भी रिवील किया.

Sambhavna Seth

अब गणेश चतुर्थी के चौथे दिन संभावना ने घर पर कीर्तन (Sambhavna Seth Hosts Kirtan at Home) रखा था, जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है. कीर्तन में संभावना ने पति अविनाश और मेहमानों संग जमकर ठुमके लगाए.

Sambhavna Seth Babies

कीर्तन से पहले मेहमानों ने ध्वजा और युगार्थ को ढेर सारे गिफ्ट्स भी दिए, जिसे देखकर सभावना इमोशनल हो गईं. कीर्तन में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) भी शामिल हुईं.

Sambhavna Seth

सुनीता के साथ भी संभावना जमकर नाचीं. सुनीता ने भी कीर्तन में खूब ठुमके लगाए.

Sambhavna Seth And Sunita Ahuja

व्लोग में संभावना ने सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक बेहद स्पेशल मोमेंट भी कैप्चर किया, जिसमें सुनीता उनकी लाडली ध्वजा पर प्यार लुटाती नज़र आ रही हैं और उससे खूब बातें कर रही हैं. सुनीता की बातें सुनकर नन्हीं ध्वजा भी खूब खिलखिलाकर हंस रही है. फैंस को ये मोमेंट बेहद क्यूट लग रहा है.

Sambhavna Seth

कीर्तन में संभावना के सास-ससुर और ननदें भी खूब थिरकीं और सबने खूब आनंद लिया. इस मौके पर संभावना और अविनाश ने शानदार डिनर भी रखा था, जिसकी झलक भी उन्होंने अपने व्लोग में दिखाई है.

 

फैंस उनके इस व्लोग पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं, ख़ासकर उनके ट्विन्स की क्यूटनेस फैंस को बेहद पसंद आ रही है. सुनीता जिस तरह बच्चों को लाड़ करती दिख रही हैं, फैंस को वो मोमेंट भी दिल को छू लेनेवाला लग रहा है और वो कमेंट सेक्शन में अपनी फीलिंग्स बयां भी कर रहे हैं.

Share this article